फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Communication is necessary with every worker of the organization: Dhankhar

संगठन के हर कार्यकर्ता के साथ संवाद जरूरी : धनखड़

Thu, 11 Aug 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Communication is necessary with every worker of the organization: Dhankhar
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ा का स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर। संवाद - फोटो : Jind
जींद। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा जिला कार्यालय में शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि बूथ प्रमुख का सबसे पहला काम अपने बूथ को मजबूत करना है। बूथ पर वोट प्रबंधन अच्छा है तो आप बूथ नहीं हार सकते। त्रिदेव के साथ पन्ना प्रमुख और बूथ समिति को सक्रिय करना बहुत जरुरी है। हर बूथ पर एक अच्छे कार्यकत्र्ता को बीएलए-2 की जिम्मेदारी देने से बूथ और सशक्त होगा। संगठन के हर कार्यकर्ता के साथ संवाद करना बहुत जरूरी है। उन्होंने संवाद को ही जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि संवाद से न केवल संगठन मजबूत रहता है बल्कि चुनाव जीतना भी आसान हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान, जिला पंचायत चुनाव व नगर निगम चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र प्रमुखों को अभी से तैयारियों में जुट जाने को कहा। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, जिला अध्यक्ष राजू मोर, कार्यशाला जिला प्रभारी दिनेश घिलौड़ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद रमेश कौशिक, राजू मोर, भाजपा जिला महामंत्री डा. राज सैनी, डॉ. ओमप्रकाश पहल, सह प्रवक्ता कर्मबीर सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

55 प्रतिशत वोट अपने पक्ष में करने का लक्ष्य
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र प्रमुख के मजबूत होने के कारण भाजपा ने चुनाव जीते और केंद्र व प्रदेश में सरकारी बनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिला परिषद और नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं, इसलिए इसकी तैयारियों में अभी से जुट जाएं। बूथ पर कम से कम 55 प्रतिशत वोटों को अपने पक्ष में करना है। धनखड़ ने कहा कि हर बूथ पर एक अच्छे कार्यकर्ता को बीएलए-दो की जिम्मेदारी देने से बूथ और सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मूल मंत्र पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपने को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन हमारा मुख्य कार्य है और पन्ना समिति, बूथ त्रिदेव समिति और शक्ति केंद्रों की संरचना का महत्वपूर्ण स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed