फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Common people are getting quick solution in the camp: DC

शिविर में आमजन को मिल रहा त्वरित समाधान : डीसी

Fri, 19 Jul 2024 09:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 19 Jul 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Common people are getting quick solution in the camp: DC
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में जनता की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए समस्याओं का मौका पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। शुक्रवार को उन्होंने समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनका प्राथमिकता के साथ समाधान कर राहत पहुंचाई। कई समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान शिविर में शुक्रवार को 109 शिकायतें रखी गईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समस्याओं के त्वरित समाधान में शिविर कारगर साबित हो रहें हैं। हरियाणा सरकार की ओर से समाधान प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया है। इसका उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया को व्यवस्थित करना और लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना है। प्रत्येक शिकायत का शिकायतकर्ता की पीपीपी आईडी, संबंधित विभाग और शिकायत के विवरण के साथ दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। एडीसी डाॅ. हरीश वशिष्ठ ने कहा कि फैमिली आईडी की कुछ समस्याएं ऐसी हैं, जिनका समाधान सीएससी सेंटर पर जाने मात्र से ही किया जा सकता है। जैसे आईटीआर की आपत्ति लगाना, फैमिली आईडी अलग करवाना, मोबाइल नंबर बदलना, स्वयं का नाम बदलना, उसमें जेंडर बदलना व जीवित के रूप में चिह्नित करना समस्याओं के लिए समाधान शिविर में आने की आवश्यकता नहीं हैं। यदि आमजन अपने निकटतम सीएससी सेंटर पर जाकर अपनी समस्या का समाधान करवाते हैं तो उनके पैसे व समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई सीएससी कर्मचारी आपका कार्य न करे या करने में आनाकानी करे तो आप उसकी शिकायत जिला प्रशासन से कर सकते हैं। इस अवसर पर नगरायुक्त वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम राकेश सैनी, जिला परिषद की सीईओ डाॅ. किरण, डीएसपी गीतिका जाखड़, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed