फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Committees will be formed in villages for the maintenance of Amrit Sarovar: Prabhakar

अमृत सरोवर के रखरखाव के लिए गांवों में बनेगी कमेटी : प्रभाकर

Sun, 03 Sep 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Committees will be formed in villages for the maintenance of Amrit Sarovar: Prabhakar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रभाकर कुमार वर्मा ने शनिवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अमृत सरोवर योजना के तहत अब तक 1821 तालाबों का जीर्णोद्धार किया है। जबकि 5419 तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है। अगले वर्ष के अंत तक 817 तालाब और योजना के तहत पूर्ण कर लिए जाएंगे। कहा कि अमृत सरोवर के रखरखाव के लिए गांवों में कमेटी बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने योजना के तहत प्रदेश में कुल 6817 तालाबों के जीर्णोद्धार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में कुल 1210 तालाब है, प्रथम चरण में जिला में अमृत सरोवर योजना के तहत 77 तालाबों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और 31 तालाबों का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। अमृत सरोवर योजना के तहत 138 तालाबों का कार्य करने का लक्ष्य रखा गया है। अमृत प्लस योजना के तहत 584 तालाब कार्य योजना में है तथा 446 तालाबों का कार्य निर्माणाधीन हैं। शेष अमृत सरोवरों के लक्ष्य को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभाकर कुमार वर्मा ने एक दिवसीय दौरा के दौरान लोहचब, खुंगा कोठी, नगूरां तथा अलेवा गांवों में योजना के तहत बनाए गए तालाबों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ पोंड अथोर्टी के तकनीकि सलाहकार रविकांत उप्पल, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता पैशल शर्मा, मीकाडा के कार्यकारी अभियंता हतेंद्र पाल व सिंचाई विभाग के एसडीओ तथा विभिन्न गांवों के सरपंच मौजूद रहे। प्रभाकर वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण पॉंड डाटा मैनेजमेंट सिस्टम (पीडीएमएस) में उपलब्ध लगभग साढे 19 हजार तालाबों में से प्राथमिकता पर लगभग 12 हजार प्रदूषित तालाबों को पूर्ण जीवित करने का कार्य कर रहा है। अमृत सरोवर मिशन के तहत प्रदेश के हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए जाने हैं, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर मिशन के तहत मुख्यमंत्री ने इस कार्य को एक नई एवं अनूठी दिशा देते हुए इन्हें अमृत, अमृत प्लस एवं अमृत प्लस-प्लस तीन चरणों में विभाजित करने की योजना है। अमृत फेस के अंतर्गत अमृत सरोवर मिशन के चार मापदंडों के अनुसार लगभग सभी तालाबों पर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अमृत प्लस फेस में पहले चरण में पूर्ण सभी सरोवरों को प्राधिकरण के आदर्श सरोवर के बाकि बचे सात मापदंडों के अनुसार भी कार्य पूरा किया जाना है। अमृत प्लस-प्लस के अंतर्गत पूर्ण सरोवरों को प्रदेश के लिए आय का स्रोत बनाने की योजना है। इसके लिए प्राधिकरण ने मत्स्य पालन विभाग तथा मिकाडा को प्रत्येक जिले में कम से कम पांच तालाबों का चयनित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभाकर कुमार वर्मा ने प्राधिकरण की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श तालाबों के कारण ग्रामीणों के जनजीवन में बदलाव आया है। आदर्श तालाबों के चारों ओर वृक्षारोपण के कारण पर्यावरण में भी सुधार हुआ है। मछली पालनए सूक्ष्म सिंचाई एवं पर्यटन योजनाओं के कारण प्रदेश को आय का स्त्रोत भी बनेगा।

बाक्स

जन भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा

प्रभाकर कुमार वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण जन भागीदारी बढ़ाने के लिए गांवों में नुक्कड़ नाटक, जल संकल्प तथा जल आरती कार्यक्रमों की योजना के तहत प्रदेश के गांवों के लोगों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में इसके लिए स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता तथा सकारात्मक सोच के व्यक्तियों की जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed