{"_id":"684f1e5d51f34e714905de63","slug":"committee-engaged-in-removing-shortcomings-in-online-form-jind-news-c-199-1-jnd1002-136376-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ऑनलाइन फॉर्म में आ रही कमियों को दूर करने में जुटी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ऑनलाइन फॉर्म में आ रही कमियों को दूर करने में जुटी कमेटी
विज्ञापन
15जेएनडी31-केएम राजकीय महाविद्यालय में ऑनलाइन फ ॉर्म में आ रही कमियों को दूर करने में जुटी कमेट
्रनरवाना। उच्चतर शिक्षा विभाग की अेार से स्नातक कक्षाओं में दाखिले की आवेदन तिथि 16 जून है। केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना में बीए, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीटीएम, मेडिकल, नॉन मेडिकल सहित ऑनर्स इन इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, मैथमेटिक्स, फिजिक्स और ज्योग्राफी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन खुले हैं।
प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन फॉर्म भरने और उसमें आ रही कमियों को दूर करने के लिए विशेष कमेटियां गठित की गई हैं। प्रोफेसर मोहित के निर्देशन में कमेटी छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुलझा रही है।
डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को किसी कारणवश सीएससी सेंटर पर आवेदन में परेशानी आ रही है, उनके लिए कॉलेज परिसर में ही आवेदन की विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद फॉर्म की जांच प्रक्रिया भी कॉलेज स्तर पर तुरंत की जा रही है। किसी फॉर्म में कोई कमी मिलने पर संबंधित विद्यार्थी से संपर्क कर समय रहते त्रुटियां दूर करवाई जा रही हैं।