{"_id":"5d812d358ebc3e93ab3b793d","slug":"collage-administration-bowed-when-students-bycotted-class-in-km-collage-jind-news-rtk518585684","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएम कॉलेज में विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया तो झुका कॉलेज प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएम कॉलेज में विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया तो झुका कॉलेज प्रशासन
विज्ञापन
कॉलेज के बाहर पुतला फूंकते विद्यार्थी।
- फोटो : Jind
पिछले कई दिनों से केएम कॉलेज में एमए कक्षा के विद्यार्थियों पर माइग्रेशन के नाम पर लगे जुर्माना राशि के विरोध में मंगलवार को कॉलेज में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। मुख्य गेट पर धरना देकर पुतला फूंककर रोष जताया। विद्यार्थियों के विरोध के आगे कॉलेज प्रशासन को झुकना पड़ा और स्वयं जुर्माना भरने को तैयार हुआ। अब केएम कॉलेज प्रशासन व विद्यार्थियों के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है।
गौरतलब है कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण एमए कक्षा के विद्यार्थियों पर माइग्रेशन के नाम पर चार हजार रुपये प्रति विद्यार्थी जुर्माना लगाया गया था। जुर्माना नहीं भरने पर विश्वविद्यालय ने डीएमसी रोक दी थी। छात्र अंकुश जागलान, सुष्मिता, सोनिया, मोनिका, प्रिया, ललिता, मनीष शर्मा, कुलदीप, परमीत ने कहा कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण ही जुर्माना लगाया गया था तो कॉलेज प्रशासन ही जुर्माना भुगते।
कॉलेज प्रशासन भरेगा जुर्माना राशि
एमए कक्षा के विद्यार्थियों पर चार हजार रुपये जुर्माना लगाया था। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों की मांग को मानकर जुर्माना भरने का निर्णय लिया है। फिलहाल एक बार जुर्माना भरा जाएगा, लेकिन उक्त मामले की पूरी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
संतरो लांबा ,कार्यकारी प्राचार्य, केएम कॉलेज नरवाना