फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cold wave increased, temperature reached five degrees Celsius

Jind News: शीत लहर चलने से बढ़ी ठंड, तापमान पहुंचा पांच डिग्री सेल्सियस

Tue, 02 Jan 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 02 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Cold wave increased, temperature reached five degrees Celsius
01जेएनडी32 : शीत लहर के चलते बढ़ी ठंड से बचाव के लिए अलाव सेकते लोग। संवाद
जींद। तेज हवा चलने के साथ ठंड बढ़ती जा रही है। कड़ाके की ठंड में दिनभर लोग अलाव तापते नजर आए। सोमवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अधिक ठंड के कारण सब्जी की फसलों को नुकसान की संभावना जताई जा रही है। तेज हवाएं चलने के कारण नए वर्ष से शीत लहर का प्रकोप शुरू हो गया। लोगों को इससे बचने की काफी जरूरत है। दिन भर लोगों की कंपकंपी छूटती रही।
विज्ञापन

सोमवार को ठंड के साथ नए साल का आगाज हुआ। हालांकि धुंध व कोहरे से तो कुछ हद तक राहत मिली लेकिन ठंड से दिनभर कंपकंपी छूटती रही। सूर्य के दर्शन भी दिनभर नहीं हुए। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। हवा की गति तेज तथा ठंडी बनी रही। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री तथा न्यूनतम पांच डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 64 प्रतिशत व हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। तापमान में ओर गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांडू पिडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि सूखी ठंड फसलों के लिए नुकसानदायक है। धुंध तथा कोहरा कम हो गया है। सूर्य के नहीं निकलने का असर फसलों पर विपरीत प्रभाव डालेगा। गेहूं में पीले पत्ते दिखाई देने पर जिंक व यूरिया मिश्रण का छिड़काव करें। आगे तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed