फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cold starts increasing, crops will benefit

Jind News: बढ़ने लगी ठंड, फसलों को होगा फायदा

Mon, 25 Dec 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 25 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cold starts increasing, crops will benefit
24जेएनडी16: सुबह के समय खेतों में छाया कोहरा।
जींद। सुबह के समय कोहरा गिरने के साथ ही ठंड भी बढ़ती जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मौसम में आद्रता 56 प्रतिशत व हवा की गति 6 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन

धुंध और कोहरे ने अब लोगों को ठंड का अहसास करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रविवार को सुबह का आगाज धुंध के साथ हुआ। जिससे लोगों को कु छ राहत मिली और घरों की छतों पर बैठ कर धूप सेंकते नजर आए। वहीं पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरा फसलों के लिए सोने पर सुहागा साबित हो रहा है। फिलहाल किसान अब बारिश का इंतजार कर रहे हैं। अगर बारिश होती है तो यह फसलों के लिए सिंचाई का काम करेगी और जो बीमारी हैं उससे भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


इस समय जिले में किसानों ने लगभग ढाई लाख एकड़ से भी ज्यादा में गेहूं व 12 हजार हेक्टेयर में सरसों की बिजाई की हुई है। लगभग ढाई हजार हेक्टेयर में में जौ, बरसीम व अन्य सब्जियों की बिजाई की हुई है। रबी सीजन के दौरान अब तक जिले में बारिश नहीं हुई। पिछले एक पखवाड़े से ठंड भी अच्छी खासी पड़ रही है। फिलहाल ठंड फसलों की ग्रोथ के लिए लाभकारी मानी जा रही है। अगर अब बारिश या बूंदाबांदी होती है तो फसलों को अच्छा फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तक मौसम रहा गर्म

रविवार को सुबह धुंध के बीच वाहनों को रेंगते हुए देखा गया। जैसे ही दिन चढ़ा और सूर्य देवता ने दर्शन दिए, वैसे ही धुंध छंटना शुरू हो गई। जिसके चलते अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक जा पहुंचा। हालांकि अधिकतम तापमान स्थित रहा जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ है। शनिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा था।


गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद
डॉ. राजेश ने बताया कि बारिश या बूंदाबांदी होती है तो फसलों को अच्छाखासा फायदा पहुंचेगा। ठंड गेहूं फसल के लिए फायदेमंद है। फिर भी किसान खेतों का लगातार दौरा करते रहें और खरपतवार पर विशेष ध्यान दें। किसान समय-समय पर सिंचाई अवश्य करते रहें।

--डॉ. राजेश कृषि विज्ञान केंद्र पांडू पिंडारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed