{"_id":"681e549be16677c68401b5b8","slug":"cmo-visited-the-civil-hospital-and-inspected-the-arrangements-jind-news-c-199-1-sroh1009-134401-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीएमओ ने नागरिक अस्पताल का दौरा कर जांची व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीएमओ ने नागरिक अस्पताल का दौरा कर जांची व्यवस्थाएं
विज्ञापन
09जेएनडी09: नागरिक अस्पताल का दौरा करते हुए सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली। संवाद
जींद। ऑपरेशन सिंदूर के बाद स्वास्थ्य निदेशालय ने सभी नागरिक अस्पतालों व निजी अस्पतालों में व्यवस्थाओं के सुधार के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर सिविल सर्जन ने नागरिक अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। अस्पताल में अव्यवस्थित मिले स्ट्रेचर व अंदर एमरजेंसी के गेट पर खड़ी मिली बाइक को लेकर फटकार भी लगाई। एजरजेंसी में प्रयोग होने वाली कई तरह की दवाइयों को मंगवाने के लिए टेंडर लगवाए।
नागरिक अस्पताल में चल रही दवाइयों की किल्लत व पिछले एक वर्ष से बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट इस आपदा में बिना सुधार के किल्लत बन सकती है। ऑक्सीजन प्लांट को चलवाने के लिए पहले भी कई बार स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय को पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन इस प्लांट को चालू करवाने के लिए बजट ही उपलब्ध नहीं हो रहा।
इसके अलावा अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू में तमाम व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर समेत अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सीएमओ ने सभी नोडल अधिकारियों से अस्पताल में व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की, जहां पर व्यवस्थाएं दुरूस्त नहीं थी। उनको जल्द दुरूस्त करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा दैनिक रिपोर्टिंग की स्थित की जानकारी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए। सुनिश्चित किया जाए कि सभी सरकारी और निजी रक्त बैंक और रक्त भंडारण इकाइयों में पर्याप्त मात्रा में रक्त और उसके घटक हों। साथ ही ब्लड बैंकों और बीएसयू के इंचार्ज के संपर्क नंबर और नाम प्रदर्शित किए जाएं। इन सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने और किसी घटना के होने पर डायरेक्टर हेल्थ को जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
बाक्स
आईएमए के प्रतिनिधियों के साथ करें बैठक
मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार सिविल सर्जन को आईएमए के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए हैं। इसमें आईएमए से जुड़े सभी अस्पतालों के चिकित्सकों को आपात स्थिति से निपटने के लिए निर्देश दिए जाएं।
बाक्स
अस्पताल में सभी तरह की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए सभी नोडल अधिकारियाें की बैठक लेकर निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति में किसी भी तरह की परेशानी आमजन को न हो इसके लिए अस्पताल का दौरा कर जांच की है। जो जरूरत की दवाइयां हैं, उनको भी मंगवाया गया है, ताकि किसी भी परिस्थिति में मरीजों को परेशानी नहीं हो।
-डॉ. सुमन कोहली, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद।