फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CMO office driver caught taking bribe of Rs 44,000

Jind News: सीएमओ कार्यालय का चालक 44 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

Sat, 13 Jun 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
CMO office driver caught taking bribe of Rs 44,000
12जेएनडी11: एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम की गिरफ्त में आरोपी चालक जगदीश। संवाद
जींद। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) सिरसा की टीम ने सीएमओ कार्यालय के चालक जगदीश (56) को 44 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दिव्यांग प्रमाण पत्र रिन्यू करवाने और ऑनलाइन प्रक्रिया के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप है।
विज्ञापन

कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी मच गई। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार के नेतृत्व में एसीबी यूनिट सिरसा की टीम ने शिकायतकर्ता सोनू निवासी फूलिया खुर्द की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, दिव्यांग प्रमाण पत्र रिन्यू करवाने के लिए आरोपी ने पहले 45 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में गांव का बताकर एक हजार रुपये की छूट देते हुए 44 हजार रुपये पर सौदा तय हुआ। एसीबी की योजना के तहत पीड़ित ने नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के पास स्थित वीटा बूथ के नजदीक आरोपी को पैसे देने के लिए भेजा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत ली, टीम ने मौके पर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच में अन्य कर्मचारियों और डॉक्टरों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यदि किसी डॉक्टर की संलिप्तता सामने आती है तो आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed