फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM is monitoring the state: Savitri Jindal

सीएम कर रहे प्रदेश की मॉनिटरिंग : सावित्री जिंदल

Sun, 20 Jul 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
CM is monitoring the state: Savitri Jindal
20जेएनडी23: अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिसार से विधायक शावित्री जिंदल के साथ मौजू
जींद। हिसार से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने रविवार को जींद में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सावित्री जिंदल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

वहीं सफीदों गेट पर कृष्णा कॉलोनी में पहुंची सावित्री जिंदल बंसल परिवार के घर पहुंची और कहा कि जींद उनका अपना है। अपनों के मध्य आकर सदैव उनको खुशी मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका परिवार जींद के जुलाना क्षेत्र के लिजवाना से जुड़ा हुआ है। सावित्री जिंदल ने कहा कि उन्होंने शुरू में जब हिसार से चुनाव लड़ा तो वहां हिसार वालों के लिए मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सीवरेज व्यवस्था चरमराई हुई थी, उसे ठीक करवाने का प्रयास किया। प्रदेश में बढ़ रहे क्राइम को लेकर सावित्री जिंदल ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी अपराध को नियंत्रण में करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। वह लगातार पूरे प्रदेश की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

जींद में कोई औद्योगिक इकाई या अस्पताल को लेकर किए गए सवाल पर सावित्री जिंदल ने कहा कि अभी तो वह कुछ नहीं कर सकती, अपने बच्चों से इस बारे में बात करेंगी, लेकिन उनका प्रयास है कि हिसार की तरह जींद में भी स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों। इस अवसर पर विनोद बंसल, गौरव बंसल, साहिल बंसल, नरेश ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed