फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM Flying's team raided the ration depot

सीएम फ्लाइंग की टीम ने राशन डिपो पर मारा छापा

Fri, 24 Jun 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
CM Flying's team raided the ration depot
राशन डिपो जिस पर की सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। नरवाना के वार्ड आठ स्थित सरकारी राशन डिपो पर शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारा। टीम ने 919 किलोग्राम गेहूं व 112 किलोग्राम चीनी का अधिक स्टॉक मिला। इस दौरान डिपो संचालक के स्टॉक रजिस्टर व पकड़े गए राशन का सही मिलान नहीं हो पाया। छापामार टीम में शामिल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ने रिपोर्ट तैयार कर खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को डिपो संचालक के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली कि नरवाना के वार्ड नंबर 17 का डिपो संचालक मोहित लोगों को राशन वितरण में हेराफेरी कर रहा है। इसके आधार पर सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। इसमें सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र, ं खादय एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुरेश को भी साथ लिया। दोपहर बाद टीम ने डिपो पर दस्तक देकर स्टॉक रजिस्टर को कब्जे में ले लिया। टीम ने जब वहां रखे स्टॉक तथा रजिस्टर का मिलान किया तो 919 किलोग्राम गेहूं तथा 112 किलोग्राम चीनी ज्यादा पाई गई। छानबीन के दौरान सामने आया कि पूर्व में राशन डिपो सुरेंद्र के पास था, जिसकी मौत होने के बाद जनवरी 2022 में बीरबल नगर निवासी मोहित को डिपो अलॉट कर दिया गया। स्टॉक से अधिक गेहूं तथा चीनी पाए जाने पर खादय एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ने जिला खादय एवं आपूर्ति नियंत्रक को पत्र लिख डिपो संचालक मोहित के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि राशन वितरण में हेराफेरी की सूचना मिलने पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान स्टॉक से अधिक गेहूं तथा चीनी डिपो में पाई गई। आगामी कार्रवाई खादय एवं आपूर्ति विभाग को करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed