{"_id":"680298895a27d7497c098caf","slug":"cm-flying-reached-the-grain-market-of-julana-jind-news-c-199-1-sroh1006-133297-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलाना की अनाजमंडी में पहुंची सीएम फ्लाइंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलाना की अनाजमंडी में पहुंची सीएम फ्लाइंग
Fri, 18 Apr 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
18जेएनडी17-अनाज मंडी का निरीक्षण करते हुए सीएम फ्लाइंग। संवाद
- फोटो : अंजलि को सामान भेंट करतीं समिति की सदस्य।
जुलाना। नई अनाजमंडी में शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग पहुंची। सीएम फ्लाइंग के पहुंचने से आढ़तियों में हड़़कंप मच गया। सीएम फ्लाइंग ने पांच आढ़तियों की दुकानों पर जाकर तौल की जांच की। तौल के साथ-साथ कांटों को भी चेक किया गया। सीएम फ्लाइंग ने नंबरदार फर्म के तौल में 200 ग्राम ज्यादा गेहूं मिला, जिसकी रिपोर्ट बनाकर भेज दी। वहीं मार्केट कमेटी कार्यालय की ओर से आढ़ती को जुर्माना लगाया जाएगा। सीएम फ्लाइंग ने अलग-अलग दुकानों पर पहुंचकर तौल के लिए कांटे की जांच की। सीएम फ्लाइंग ने जब नंबरदार फर्म के तौल को चेक किया तो चेकिंग के दौरान टीम को एक बैग में 50 किलोग्राम 800 ग्राम वजन मिला। ऐसे में 600 ग्राम बैग का वजन और 200 ग्राम ज्यादा गेहूं मिलने पर आढ़ती की रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेज दी।
जुलाना की अनाज मंडी का सीएम फ्लाइंग ने निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान तौल और कांटों की जांच की गई है। जांच के दौरान एक फर्म का तौल वजन से ज्यादा मिला है। आढ़ती को नोटिस दिया जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा।
-कोमिला, सचिव, मार्केट कमेटी जुलाना
विज्ञापन
जुलाना की अनाज मंडी का सीएम फ्लाइंग ने निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान तौल और कांटों की जांच की गई है। जांच के दौरान एक फर्म का तौल वजन से ज्यादा मिला है। आढ़ती को नोटिस दिया जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
-कोमिला, सचिव, मार्केट कमेटी जुलाना