{"_id":"63e006554a36bd316b15697a","slug":"cm-flying-raids-on-two-illegal-premises-of-liquor-case-against-operators-jind-news-c-17-1-57929-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शराब के दो अवैध अहातों पर सीएम फ्लाइंग के छापे, संचालकों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शराब के दो अवैध अहातों पर सीएम फ्लाइंग के छापे, संचालकों पर केस
Mon, 06 Feb 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 06 Feb 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाना। सीएम फ्लाइंग ने जुलाना में दो स्थानों पर अवैध तरीके से चल रहे शराब के दो अवैध अहातों पर दबिश दी। टीम ने दोनों अहातों के संचालकों से अनुमति के कागजात मांगे लेकिन वे नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों अवैध अहाता संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि जुलाना बाईपास पर ढाबों की आड़ में शराब पिलाने का कारोबार होता है जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए सीएम फ्लाइंग के उपनिरिक्षक बिजेंद्र तथा पवन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसमें आबकारी विभाग के निरीक्षक संदीप कुमार को भी शामिल किया गया। संयुक्त टीम ने रात को जुलाना के बाईपास पर बने शराब ठेके साथ लगते अहाते पर छापा मारा जिसमें छह लोग शराब पीते पाए गए। संचालक मनोज से अहाता संचालक से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका। फिर टीम ने कुछ दूरी पर बने चिकन कार्नर पर छापा मारा तो वहां पर छह व्यक्ति शराब पीते मिले। संचालक कृष्ण शराब पिलाने से संबंधित अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। जुलाना थाना पुलिस ने आबकारी विभाग के निरीक्षक संदीप की की शिकायत पर संचालक मनोज तथा कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।