{"_id":"649735f335069323f605055c","slug":"cm-flying-raided-two-shops-took-samples-of-cheese-and-mustard-oil-jind-news-c-199-1-sroh1009-1765-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीएम फ्लाइंग ने दो दुकानों पर मारा छापा, पनीर और सरसों के तेल के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीएम फ्लाइंग ने दो दुकानों पर मारा छापा, पनीर और सरसों के तेल के नमूने लिए
Sat, 24 Jun 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। सीएम फ्लाइंग व खाद्य सुरक्षा की टीम ने शनिवार को संयुक्त रूप से नरवाना स्थित साहिल पनीर भंडार व सरस्वती ट्रेडिंग कंपनी की दुकान पर छापा मारा। टीम को पनीर की दुकान में 80 किलो पनीर, 80 किलो क्रीम और 40 किलो देसी घी तैयार मिला। जांच के लिए पनीर, घी के नमूने लिए गए। वहीं सरस्वती ट्रेडिंग कंपनी से सरसों के तेल के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया।
खाद्य सुरक्षा के निरीक्षक डॉ. जोगिंदर सिंह व खुशीराम एएसआई के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। डॉ. जोगिंद्र ने बताया कि पनीर और घी के नमूने जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भिजवाए जाएंगे। दुकानदार के पास लाइसेंस सही पाया गया। दुकान मेें साफ-सफाई ठीक मिली। वहीं सीएम फ्लाइंग ने सरसों के तेल की दुकान सरस्वती ट्रेडिंग कंपनी में छापा मारा। जहां पर बोतल बंद सरसों के तेल और खेल तेल के नमूने भरे गए। जहां टीम ने देखा की सरसों के तेल की आधा लीटर व एक लीटर की पैकिंग की जा रही है। सीएम फ्लाइंग ने जब तेल की दुकान के मालिक रमेश कुमार से पूछा की वह खुला सरसों का तेल कहां से लाता है तो दुकान मालिक रमेश ने बताया कि वह कैथल से खुला तेल लाकर पैकिंग का काम करते हैं। इसका उनके पास लाइसेंस है। सीएम फ्लाइंग को मौके पर तेल की दुकान पर 1400 लीटर सरसों का तेल व 500 लीटर सोयाबीन का तेल मौके पर पाया गया। जिसके जांच के लिए नमूने भरे गए।