फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM Flying raided Patwar Bhawan, checked the records

Jind News: सीएम फ्लाइंग ने पटवार भवन पर की छापेमारी, रिकार्ड को जांचा

Thu, 01 Jun 2023 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raided Patwar Bhawan, checked the records
जींद। सीएम फ्लाइंग ने बुधवार को पटवार भवन में छापा मारा। इसकी सूचना मिलने पर पटवार खाना में सहायक के तौर पर बैठे युवक मौके से भाग निकले। फ्लाइंग ने जब रजिस्टर चैक किया तो जांच में सामने आया कि कार्यरत तीन पटवारी और एक कानूनगो गैर हाजिर मिले जबकि कुछ पटवारी देरी से पहुंंचे। इस पर फ्लाइंग टीम ने रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन


सीएम फ्लांइग को सूचना मिली थी कि पटवार भवन मे पटवारी समय पर नहीं आते हैं, जिसके चलते लोगों के काम भी समय पर नहीं हो पा रहे हैं और उनके कार्यों को लटकाया जा रहा है। ऐसे में बुधवार को टीम ने पटवार भवन में दस्तक दी। टीम का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने किया। टीम को तीन पटवारी गैर हाजिर मिले जबकि पांच पटवारी काफी देरी से पहुंचे। वहीं एक कानूनगो भी डयूटी पर नहीं मिला। कई कमरों में पटवारियों के सहायक भी बैठे हुए थे जो कि छापेमारी की सूचना मिलने पर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

पटवार खाना में आए लोगों का कहना था कि पटवारी समय पर काम नहीं करते हैं। कई-कई बार उनके चक्कर कटवाए जाते हैं। यहां तक की लोगों को कोई काम के लिए कोई भी जानकारी नहीं दी जाती है, जिससे उनके काम अटके रहते हैं। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम द्वारा छापेमारी की गई तो तीन पटवारी गैरहाजिर मिले जबकि पांच पटवारी देरी से कार्यालय में पहुंचे। इसके अलावा एक कानूनगो भी डयूटी पर नहीं मिला। रिपोर्ट बना कर मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed