फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM Flying raid, AFSO, leading fireman found absent

Jind News: सीएम फ्लाइंग का छापा, एएफएसओ, लीडिंग फायरमैन मिले गैरहाजिर

Sat, 20 May 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 20 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raid, AFSO, leading fireman found absent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना (जींद)। कस्बे के फायर स्टेशन पर सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार दोपहर बाद छापा मारा, जिसमें एएफएसओ और लीडिंग फायरमैन गैरहाजिर मिले। टीम का कहना है कि मौके पर मिलीं खामियों की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी। टीम में डीटीपी अमित कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया था।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जुलाना के फायर स्टेशन पर दबिश दी गई, जिसमें एएफएसओ देपी प्रसन्न व लीडिंग फायरमैन रामभगत अनुपस्थित मिले। वहीं टीम ने फायर स्टेशन पर किसी भी कर्मचारी ने हाजिरी नहीं लगाई थी। टीम ने गेहूं के सीजन में हुई आगज की घटनाओं की जांच की। टीम ने कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी। इस मौके पर सीएम फ्लांइग टीम में राजदीप, विजेंद्र, पवन कुमार, कर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग टीम में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। टीम ने फायर स्टेशन के रिकार्ड को चेक किया है। दो कर्मचारी गैरहाजिर मिले तो कर्मचारियों ने बताया कि वो सरकारी काम से गए हुए हैं। जो कर्मचारी स्टेशन पर थे, उन्होंने दो बजे तक रजिस्टर में हाजिरी नही लगाई थी। इनकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अमित कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट सीएम फ्लाइंग टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed