फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM Flying closed down unrecognized play school in Didwara

Jind News: सीएम फ्लाइंग ने डिडवाड़ा में बिना मान्यता का प्ले स्कूल बंद कराया

Sat, 10 May 2025 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
CM Flying closed down unrecognized play school in Didwara
09जेएनडी17-डिवाड़ा गांव के स्कूल में कार्रवाई करती हुई सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद
सफीदों। सीएम फ्लाइंग टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर गांव डिडवाड़ाा में बिना मान्यता के चल रहे प्ले स्कूल को बंद कराया। इस कार्रवाई की अगुवाई सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक सतपाल सिंह ने की। इस मौके पर उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह व सहायक उपनिरीक्षक चरण सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव डिडवाड़ा में बिना मान्यता के संस्कार वैली नामक प्ले स्कूल चल रहा है। टीम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर स्कूल में छापा मारा।
विज्ञापन

पाया कि गांव के मकान में यह स्कूल चल रहा था और शिक्षक बच्चों को कमरों में पढ़ा रहे थे। टीम ने वहां पर मौजूद स्कूल संचालक सचिन कुमार से शिक्षा विभाग की मान्यता के कागजात मांगे तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में टीम ने पाया कि स्कूल में प्राइमरी में 12, नर्सरी में 20, एलकेजी में 12, यूकेजी में 10, पहली कक्षा में 2, दूसरी कक्षा में 3 बच्चे व तीसरी कक्षा में 2 बच्चे पढ़ाई करते हुए मिले। स्कूल में चार अध्यापक व स्कूल संचालक मिला।

स्कूल संचालक को नोटिस देकर तुरंत प्रभाव से स्कूल को बंद करवाया गया। सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी।
सूचना पर टीम माैके पर पहुंची। जांच में पाया कि स्कूल बिना मान्यता के चल रहा था। स्कूल संचालक को नोटिस देकर स्कूल को बंद करवा दिया गया है।

09जेएनडी17-डिवाड़ा गांव के स्कूल में कार्रवाई करती हुई सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद

09जेएनडी17-डिवाड़ा गांव के स्कूल में कार्रवाई करती हुई सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed