फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM Flying caught ghee manufacturing factory, 570 liters of ghee recovered

Jind News: सीएम फ्लाइंग ने पकड़ी घी बनाने की फैक्टरी, 570 लीटर घी बरामद

Thu, 09 Jan 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
CM Flying caught ghee manufacturing factory, 570 liters of ghee recovered
09जेएनडी47-मकान में पैक करके रखे गए घी के डिब्बे। संवाद
सफीदों(जींद)। सीएम फ्लाइंग की टीम ने खेड़ी तलोडा में एक घर से अवैध रूप से चल रही घी की फैक्टरी पकड़ी है। टीम ने मौके पर 570 लीटर घी भी बरामद किया है। इसके बाद फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम ने घी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भिजवा दिए हैं। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फैक्टरी मालिक अनिल के पास कोई लाइसेंस नहीं मिला है, जिसके लिए उसको अलग से नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग को वीरवार को सूचना मिली थी कि गांव खेड़ी तलोडा के एक घर में गांव सिवाह निवासी अनिल अवैध रूप से घी की फैक्टरी चलाई जा रही है और वहां पर विभिन्न मार्का का घी पैक करके बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग के डीएसपी पवन कुमार, उप निरीक्षक सतपाल सिंह व एएसआई चरण सिंह और फूड एंड सेफ्टी विभाग की ओर से डॉ. योगेश कादियान की टीम ने मौके पर जाकर छापेमारी की। वहां पर नकली घी बनाने की फैक्टरी चलाई जा रही थी। वहां पर 500 लीटर वनस्पति घी, कामधेनू मार्का का दस लीटर गाय का घी, दीक्षा और शिक्षा मार्का का दस लीटर देशी घी मिला। फूड सेफ्टी विभाग के डॉ. योगेश कादियान की टीम ने तीनों घी के नमूने लिए। टीम ने फैक्टरी के मालिक से लाइसेंस मांगा तो वह लाइसेंस पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन


बॉक्स

17 दिसंबर को अमरहेड़ी रोड पर मिला था 1925 लीटर देशी घी

जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश कादियान की टीम ने 17 दिसंबर को भी अमरहेड़ी रोड पर पशु डेयरी में चल रही देशी घी की फैक्टरी पकड़ी थी। वहां पर कई मशहूर ब्रांडों की पैकिंग में संदिग्ध देसी घी पाया गया था। एक ब्रांड के 18 टीनों में 270 लीटर, दूसरे ब्रांड के 18 टीनों में 270 लीटर संदिग्ध देसी घी और 750 लीटर खुला तैयार घी पाया गया था। फैक्ट्ररी में 113 टीन वनस्पति और 11 टीन सोयाबीन के साथ तैयार करने में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण भी पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

छापेमारी के दौरान काफी मात्रा में घी मिला है। घी के सैंपल फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा लिए गए हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फैक्टरी मालिक अनिल के पास कोई लाइसेंस नहीं मिला है, जिसके लिए उसको अलग से नोटिस दिया जाएगा।

-पवन कुमार, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग जींद

09जेएनडी47-मकान में पैक करके रखे गए घी के डिब्बे। संवाद

09जेएनडी47-मकान में पैक करके रखे गए घी के डिब्बे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed