फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM Flying and Excise Department team raided illegal shops in Nidani and Padana

सीएम फ्लाइंग और आबकारी विभाग की टीम ने निडानी और पडाना में अवैध खुर्दों पर मारे छापे

Sat, 06 Aug 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
CM Flying and Excise Department team raided illegal shops in Nidani and Padana
शराब ठेकों की जांच करने पहुंची टीम। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। सीएम फ्लाइंग व आबकारी एवं कराधान की टीम ने गांव निडानी तथा पडाना में चल रहे अवैध खुर्दों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गाड़ी से शराब को उतारा जा रहा था। निडानी अवैध खुर्दे से 118 बोतल शराब अंग्रेजी, 48 अध्धे अंग्रेजी, देशी शराब 161 बोतल, 66 अध्धे, 35 पव्वे, 20 बीयर की बोतल बरामद की है, जबकि पडाना से 48 बोतल अंग्रेजी शराब, 18 बीयर की बोतल समेत अन्य शराब भी बरामद है। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि गांव निडानी से रधाना की तरफ जाने वाले रास्ते पर बिना अनुमति के शराब खुर्दा चल रहा है। इस पर सीएम फ्लाइंग की टीम इंस्पेक्टर राजदीप, सब इंस्पेक्टर विजेंद्र, एक्साइज इंस्पेक्टर पवन कुमार को लेकर छापेमारी की। यहां पर खेतों में बने कमरे में ठेके की तरह पीले रंग से रंग किया हुआ था और बाहर बुलेरो गाड़ी से शराब की पेटियों को उतारा जा रहा था। पुलिस पार्टी को देख कर गाड़ी बुलेरो से एक नौजवान युवक गाड़ी से उतरकर भाग गया। जहां से दो युवकों को पकड़ लिया। इनकी पहचान गांव गोसाईखेड़ा निवासी अविनाश व गांव ढिगाना निवासी चरण सिंह के रूप में हुई। जबकि फरार होने वाले युवक की पहचान गांव मातन निवासी कुलदीप सेठी के रूप में हुई। पुलिस ने ठेके व गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 118 बोतल शराब अंग्रेजी, 48 अध्धे अंग्रेजी, देशी शराब 161 बोतल, 66 अध्धे, 35 पव्वे, 20 बीयर बरामद की है।
विज्ञापन

वहीं पडाना में भी चल रहे अवैध खुर्दे से टीम ने 48 बोतल अंग्रेजी, 18 बोतल बीयर, देशी शराब 43 बोतल, 46 अध्धे, 78 पव्वे, माल्टा ब्रांड 11 बोतल, 24 अध्धे बरामद हुए हैं। अवैध खुर्दे को गांव सुलचानी निवासी मनदीप चला रहा था। पुलिस ने दोनों जगहों पर चार लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र ने बताया कि दोनों स्थानों पर अवैध रूप से खुर्दे चल रहे थे। जिन स्थानों पर अवैध खुर्दे थे, पिछले सत्र में वहां पर सब बैंड थे। अवैध शराब खुर्दा संचालकों के खिलाफ संबंधित थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed