फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Clerks expressed anger against pay scale less than Rs 35400

Jind News: 35400 से कम वेतनमान वे विरोध में क्लर्कों ने जताया रोष

Wed, 06 Mar 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 06 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Clerks expressed anger against pay scale less than Rs 35400
जींद। भाजपा सरकार की क्लर्कों के वेतन बढ़ोतरी से संबंधित वित्त विभाग के जारी नोटिफिकेशन 21700 को लिपिकों ने सिरे से नकार दिया है। पिछले 20 साल के कर्मियों के संघर्ष को लॉलीपॉप देते हुए 19900-21700 का ग्रेड वित्त विभाग ने जारी कर दिया। नए ग्रेड की नोटिफिकेशन कर कर्मियों के आंदोलन को शांत करने का प्रयास किया है। हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन केंद्रीय कमेटी सदस्य संदीप सांगवान ने बताया कि नई घोषणा से सरकार की रीढ़ कहलाने वाले क्लर्कों की जेब में कुछ नहीं आया है, बल्कि किसी भी नए व पुराने क्लर्क को एक रुपये का भी फायदा नहीं हुआ है। चूंकि जो ग्रेड फिक्स किया है, वह तो पहले से मिल ही रहा है, बल्कि जिन कर्मियों की नौकरी तीन-चार साल पुरानी हो चुकी है वे तो उससे ऊपर ही पहुंचने को है। ऐसे में सरकार के नए नोटिफिकेशन का किसी को भी फायदा नही होने वाला है। सातवें पे-कमीशन में क्लर्क 35400 का हकदार बनता है। जिसके लिए वे क्लर्क पिछले दो दशकों से आंदोलनरत भी हैं। अब सरकार ने क्लर्कों का वेतन बढ़ाने की बजाए उन्हें बिना कुछ दिए ही वाहवाही लूटने का भ्रमित करने वाला नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन से मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मियों में से किसी एक को भी एक पैसे का फायदा नही हुआ है। सरकार द्वारा जारी गुमराह करने वाला नोटिफिकेशन के विरोध में व अन्य साझी मांगों को लेकर सभी विभागों के कर्मचारी अब लामबंद हो गए है तथा बड़ा आंदोलन कर सरकार को मुंह तोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed