फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cleaning workers raised the demand of paying 26 thousand rupees as wages

Jind News: सफाई कर्मचारियों ने 26 हजार मेहनताना देने की उठाई मांग

Thu, 04 Sep 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers raised the demand of paying 26 thousand rupees as wages
03जेएनडी16-बीडीपीओ कार्यालय में धरना देते हुए सफाई कर्मचारी। स्रोत संगठन - फोटो : संवाद
जींद। पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसकी अध्यक्षता सीटू के ब्लॉक प्रधान कपूर सिंह ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्लॉक के कर्मचारियों को गांव में काम के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ब्लॉक के कर्मचारियों का वेतन हर महीने लेट आता है। इस कारण परिवार के सदस्यों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ब्लॉक में स्थाई बीडीपीओ नहीं है। उनकी मांग है कि ब्लॉक में बीडीपीओ की स्थाई भर्ती की जाए ताकि स्थानीय समस्याओं का समय पर समाधान हो जाए। इसके अलावा कई गांव में कूड़ा उठाने के लिए रिक्शा ही नहीं है, जिस कारण कूड़ा उठाने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने 24 नवंबर 2024 को जींद में डीएससी समाज के सम्मेलन में सफाई कर्मचारियों का वेतन 26000 करने की घोषणा की थी लेकिन आज तक भी इसका कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। सफाई कर्मचारियों को कूड़ा उठाने के लिए रिक्शा या रेहड़ी तक नहीं दी गई है।
सफाई लंबे समय से ईएसआई का पैसा कट रहा है लेकिन अधिकतर कर्मचारियों के पास ईएसआई कार्ड नहीं है जिससे उन्हें इलाज के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। वेतन के साथ वर्दी, औजार और धुलाई भत्ता नहीं दिया गया और वेतन भी देरी से मिलता है।

उनकी मांग है कि हर महीने की सात तारीख तक वेतन मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 26 हजार प्रति माह वेतन का नोटिफिकेशन जारी किया जाए। इस अवसर पर कर्मबीर भंभेवा, राजकुमार, अजय, राजेंद्र, सुरेश, संतराम, सोनू, सिंधु कुमारी, नरेश, संजय, कविता, धर्मेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed