फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cleaning of drains begins before monsoon, 12 lakh will be spent

Jind News: मानसून से पहले नालों की सफाई शुरू, 12 लाख होंगे खर्च

Sat, 27 Jun 2026 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains begins before monsoon, 12 lakh will be spent
फोटो कैप्शन जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के समीप सफाई के लिए नाले से उखाड़े गए पत्थर। संवाद
सफीदों। मानसून की दस्तक से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर में नालों, नालियों, सीवरेज और स्टॉर्म वाटर ड्रेनों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। इस पर करीब 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग ने बरसात से पहले सभी जल निकासी तंत्र को दुरुस्त करने का लक्ष्य तय किया है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर सफाई कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से उन इलाकों पर ध्यान दिया जा रहा है जहां हर साल जलभराव की समस्या रहती है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी मार्ग स्थित बरसाती नाले की जेसीबी मशीन से गाद निकालने का काम शुरू किया गया है। इससे शहर की कई गलियों और बाजारों का पानी इसी नाले में जाता है। बारिश के दौरान ओवरफ्लो की समस्या भी सामने आती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी गोशाला मार्ग, महात्मा गांधी रोड, खानसर चौक, जींद रोड, पुरानी अनाज मंडी और सब्जी मंडी रोड सहित कई क्षेत्रों में नालों की सफाई जारी है। संकरी गलियों में कर्मचारी नालियों की सफाई कर रहे हैं। विभाग का दावा है कि इस बार शहर में जलभराव की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
दिन के समय बाजारों में सफाई कार्य से यातायात प्रभावित होता है। इसी कारण कुछ स्थानों पर रात के समय भी सफाई करवाई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि बरसात में जलभराव से बचाव के लिए विभाग समय रहते प्रभावी कदम उठाए।




बॉक्स

शहर में नालों की साफ सफाई कराई जा रही है। बरसाती मौसम से पहले यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसमें जन स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका की ओर से 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
--आशीष कुमार, सचिव, नगरपालिका सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article