{"_id":"687c002fdfea69392d0cc57f","slug":"cleaning-of-bore-wells-started-for-drainage-jind-news-c-199-1-sroh1006-138050-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जल निकासी के लिए शुरू की गई बोरवेल की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जल निकासी के लिए शुरू की गई बोरवेल की सफाई
Sun, 20 Jul 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
19जेएनडी16-दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे की सफाई करती हुई मशीन। संवाद
उचाना। बरसाती पानी की निकासी को लेकर अंडर ग्राउंड बोरवेल की सफाई का काम शुरू कर दिया है। उचाना मंडी में पांच से अधिक ये बोरवेल लगे हैं यह बोरवेल सर्विस रोड पर पानी निकासी को लेकर लगाए गए हैं। यहां सफाई नहीं होने से पानी की निकासी नहीं हो रही थी। अब सफाई होने से बारिश के पानी की निकासी साथ-साथ इन रिचार्ज बोरवेल से भी हो सकेगी।
नेशनल हाईवे पर 12 इंच की पाइप लाइन पानी निकासी को लेकर दबाई जा रही है। वहीं अंडरपास के पास एसटीपी पर 25 हार्स पॉवर से बढ़ाकर 40 हॉर्स पावर की मोटर रखी गई। ऐसे ही मंडी में भी 25 से 50 हॉर्स पावर की मोटर रखी गई। वर्षों पुरानी समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन की ओर से किए गए पुख्ता प्रबंध का बारिश होने के बाद पता चलेगा।
सुरेश, ओमदत्त, रामनिवास, सतबीर, पवन ने कहा कि पुरानी मंडी में बारिश के पानी की निकासी की समस्या 30 साल से पुरानी है। वहीं शहर की गलियों में भी 40 साल से यह समस्या है। फोरलेन बनने के बाद वहां भी ये समस्या कई सालों से चल रही है। अब इस समस्या के स्थाई समाधान को लेकर विधायक देवेंद्र अत्री जलभराव होने वाली जगहों का निरीक्षण किया था। इसके बाद अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश का असर अब नजर आ रहा है।
विज्ञापन
निरंतर पुख्ता प्रबंध पानी निकासी के करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से लगा हुआ है। अबकी बार बारिश में जलभराव की समस्या का समाधान होगा ऐसी उम्मीद लोगों को पहली बार हुई है क्योंकि अब से पहले कोई ध्यान इस समस्या पर नहीं देता था।