{"_id":"619bdb5b218d7708837a9b1e","slug":"clean-drinking-water-will-reach-the-scheduled-caste-colony-jind-news-rtk630611692","type":"story","status":"publish","title_hn":"बधाना में अनुसूचित जाति की कॉलोनी में पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बधाना में अनुसूचित जाति की कॉलोनी में पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल
विज्ञापन
बधाना गांव की अनुसूचित जाति की कॉलोनी में पीने के पानी के लिए डाला जा रहा पाइप।
- फोटो : Jind
अलेवा। बधाना गांव की अनुसूचित जाति की कॉलोनी के लोगों की सालों पुरानी मांग को जलापूर्ति विभाग ने पूरा करते हुए गलियों में पाइप दबाने का काम शुरू कर दिया है। इसके चलते कॉलोनी की महिलाओं में खुशी का माहौल है।
महिला सुनिता, मंजू, मीना, कमलेश, कविता, मुकेश व सुदेश ने कहा कि कॉलोनी के लोग लंबे समय से पीने के पानी के लिए तरस रहे थे। कॉलोनी की महिलाओं को पीने के पानी के लिए दूरदराज खेतों में लगे सबमर्र्सिबल या फिर दूसरे छोर पर बसी दूसरी कॉलोनी के लोगों से मिलने वाले पानी निर्भर होना पड़ता था। कई बार पीने के पानी के पानी लिए लड़ाई-झगड़े तक की नौबत आ चुकी थी। कॉलोनी के लोगों ने कई बार जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने आवाज उठाई। लेकिन उनके पीने के पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ था। सोमवार को जलापूर्ति विभाग ने अनुसूचित जाति की कॉलोनी के लोगों की मांग को पूरा करते हुए गलियों में पाइप दबाने का काम शुरू कर दिया है। इसके चलते अब कॉलोनी के लोगों को जल्द ही पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा।
पाइप दबाने का काम शुरू
जलापूर्ति विभाग के जेई दिनेश खटकड़ ने बताया कि बधाना गांव में अनुसूचित जाति की कॉलोनी में पीने के पानी के लिए पाइप दबाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही कॉलोनी के लोगों को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।