फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Classification done in reservation is like Sanjeevani: Gurmel

आरक्षण में किया गया वर्गीकरण संजीवनी के समान : गुरमेल

Sun, 18 Aug 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 18 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Classification done in reservation is like Sanjeevani: Gurmel
18जेएनडी22 : कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
नरवाना। नरवाना में एलआईसी रोड पर स्थित वाल्मीकि भवन व छात्रावास में समस्त वाल्मीकि समाज ने आरक्षण में वर्गीकरण के विषय पर महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला परिषद के वार्ड नंबर एक से पार्षद गुरमेल सिंह ढाबी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंबरदार रूल्दू राम सैंथली ने की। मंच संचालन डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अध्यक्ष साहिल बडसीकरी ने किया।
विज्ञापन

गुरमेल सिंह ने कहा कि आरक्षण में वर्गीकरण वंचित वर्ग के लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी। मंच के माध्यम से सरकार को चुनाव से पहले आरक्षण में वर्गीकरण की मांग की। वहीं सरकार के साथ-साथ विपक्ष से आरक्षण में वर्गीकरण पर चुप्पी पर सीधा सवाल किया व पार्टियों को रुख स्पष्ट करने के लिए कहा। इस मौके पर वारिश ए आंबेडकर संगठन के संयोजक कमल बनभौरी, सामाजिक एक्टीविस्ट उपासना बहादुरगढ़, आंबेडकर क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष दलीप कंडारा, बली सेना के अध्यक्ष जसविंदर पहलवान, डीएससी एक्टीविस्ट राममेहर सुलहेडा व सांसी एकता ट्रस्ट से बलजीत बिड्डू, सरपंच विजय, सरपंच जोन, सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार महला, पूर्व सरपंच सूरज, ब्लॉक समिति सदस्य सतगुरु भी मौजूद रहे।

18जेएनडी22 : कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद

18जेएनडी22 : कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed