{"_id":"65f49a447f2e3df9a30e37b4","slug":"class-iv-employee-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-jind-news-c-199-1-sroh1006-114403-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
Sat, 16 Mar 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी17-नागरिक अस्पताल में परिजनों से बातचीत करती पुलिस। संवाद
जींद। बरसोला रेलवे स्टेशन के पास नगर परिषद के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने वीरवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने मौत पर संदेह जताया है। फिलहाल राजकीय रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
राजकीय रेलवे पुलिस को वीरवार देर शाम को सूचना मिली की दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर बरसोला रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान गांव पेगां निवासी 30 वर्षीय कुलदीप के रूप में की। कुलदीप नगर परिषद में चतुर्थ श्रेणी कर्मी था। कुलदीप के पिता चांदीराम ने बताया कि उनका बेटा सुबह ड्यूटी के लिए निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने सहकर्मियों को लाखों रुपये दिए हुए थे । वह नहीं लौटा रहे थे। इसके चलते वह परेशान रहता था। वह बरसोला स्टेशन के पास कैसे पहुंचा, यह संदिग्ध है।
नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं उनके आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -भगवान दास, प्रभारी, राजकीय रेलवे पुलिस, जींद।