फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Clashes between workers and police reached the Small Secretariat for demands

मांगों को लेकर लघु सचिवालय पहुंचे मजदूरों और पुलिस के बीच झड़प

Wed, 21 Oct 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Clashes between workers and police reached the Small Secretariat for demands
लघु सचिवालय के मुख्य द्वारा पर मजदूरों और पुलिस के बीच हो रही झड़प। - फोटो : Jind
भवन निर्माण से जुड़े मजदूरों ने मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूर लघु सचिवालय पहुंचे और अंदर घुसने का प्रयास किया। इसको लेकर पुलिस और मजदूरों में झड़प हुई। मजदूरों के तेवर देखते हुए पुलिस ने लघु सचिवालय का गेट बंद कर दिया। इसके बाद मजदूरों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया। उनकी मांग थी कि डीसी पत्र जारी कर अधिकारियों को आदेश दें कि उनके काम की तस्दीक हो।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भवन निर्माण से जुड़े मजदूरों को प्रदेश सरकार कई प्रकार का लाभ देती है। इसके लिए मजदूरों को 90 दिन तक काम करने की तस्दीक पहले यूनियन करती थी, लेकिन अब यह काम अधिकारियों को सौंप दिया गया है। मजदूरों का कहना है कि अधिकारी इस काम को नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इसका पत्र जारी किया जाए। निर्माण मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कहा कि इसको लेकर अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा जा चुके हैं। आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर कपूर सिंह, रमेश चंद्र, फूल सिंह श्योकंद, संदीप कुमार, बारू राम, संदीप दालमवाला, दीनदयाल, सुरेश करसोला, राधेश्याम, शिलक राम, विनोद पालवां, अंग्रेज, सतबीर, राजेश कुमार, पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

लड़कियां की शादी के दो-तीन साल बाद भी नहीं मिली कन्यादान राशि
भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के राज्य अध्यक्ष देशराज ने कहा कि अधिकारी जानबूझकर मजदूरों को उनकी सुविधाओं से वंचित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों की बेटियों की शादी को दो से तीन साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कन्यादान की राशि नहीं मिली है। इसी प्रकार दुर्घटना पर मिलने वाले लाभ के लिए परिवार के लोग दो-दो साल से चक्कर काट रहे हैं। मजदूरों ने बताया कि डीसी ने जल्द ही पत्र जारी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पहुंची महिला पुलिस
मजदूर प्रदर्शन करते हुए दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर लघु सचिवालय पहुंच गए। यहां पुलिस से झड़प भी हुई। प्रदर्शन में महिला मजदूर भी शामिल थीं, लेकिन उन्हें रोकने के लिए मौके पर महिला पुलिस नहीं थी। ऐसे में बाद में महिला पुलिस को बुलाया गया, लेकिन जब तक महिला पुलिस पहुंची प्रदर्शनकारी शांत हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed