{"_id":"69d7f39570923e5a930a2285","slug":"clash-between-two-groups-six-injured-including-three-women-jind-news-c-199-1-sroh1006-151362-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो पक्षों में झगड़ा, तीन महिलाओं समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो पक्षों में झगड़ा, तीन महिलाओं समेत छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। नरवाना क्षेत्र के गांव बेलरखा में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ितों ने आरोपियों पर अश्लील इशारे करने, गहने लूटने और महिलाओं को गली में घसीटने के आरोप लगाए हैं।
बेलरखा निवासी बबली और कौशल्या ने एफआईआर में बताया कि 29 मार्च को उनके घर में बच्चे के जन्मदिन पर समारोह था। घर पर रिश्तेदार भी आए हुए थे। जब उनके रिश्तेदार आए तो आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों उन पर हमला बोल दिया जिसमें बलवान, मंगतराम, बबली, कौशल्या, अनुष्का और तुषार को काफी चोटें आईं हैं।
आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं को गली में घसीटा और अश्लील हरकतें कीं। महिलाओं से गहने भी लूट लिए। जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी उन्हें धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने इस मामले में लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।