फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Civil Hospital to be Freed from Waterlogging; Rainwater Harvesting System Installed

Jind News: नागरिक अस्पताल को जलभराव से मिलेगी मुक्ति, लगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Sun, 03 May 2026 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Civil Hospital to be Freed from Waterlogging; Rainwater Harvesting System Installed
03जेएनडी05: नागरिक अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड के सामने पार्क में वाटर रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लग - फोटो : दखिनारा रोड पर कंटेनर में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। स्रोत विभाग
जींद। नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए राहत भरी खबर है। हर साल मानसून और भारी बरसात के दौरान अस्पताल परिसर में होने वाले भारी जलभराव की समस्या का अब स्थायी समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग और संबंधित एजेंसी ने अस्पताल की नई पार्किंग और इमरजेंसी के सामने स्थित पार्क में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किया है। इस पहल से न केवल जलभराव होगा बल्कि अस्पताल की सुविधाओं में भी गुणात्मक सुधार होगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की नई पार्किंग मुख्य सड़क के लेवल से काफी नीचे होने के कारण बरसात में जलभराव का डर रहता था। इससे वहां पर न केवल वाहन खड़े करने में दिक्कत आती थी बल्कि कीचड़ के कारण पैदल चलना भी दूभर हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड के सामने बने पार्क में दो-दो फीट तक पानी भर जाता था। इससे मरीजों को स्ट्रेचर या एम्बुलेंस तक ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब इन दोनों संवेदनशील स्थानों पर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगने से बरसाती पानी सीधे जमीन के भीतर जाएगा। इससे रास्तों पर पानी नहीं ठहरेगा।
भूजल स्तर को ऊपर उठाने में सबसे कारगर
रेन वाटर हार्वेस्टिंग एक ऐसी तकनीक है जिसके माध्यम से वर्षा के जल को व्यर्थ बहने से रोककर उसे जमीन के भीतर रिचार्ज किया जाता है। इससे एक तो भूजल स्तर में सुधार होगा। यह तकनीक गिरते हुए भूजल स्तर को ऊपर उठाने में सबसे कारगर है। सड़कों और नीचले इलाकों में पानी जमा नहीं होता। इससे गंदगी और मच्छरों के पनपने का खतरा कम हो जाता है। यह प्राकृतिक जल संसाधनों को पुनर्जीवित करने का एक इको-फ्रेंडली तरीका है।


बाक्स
अस्पताल की नई पार्किंग और इमरजेंसी के सामने स्थित पार्क में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किया है। इस बार बरसाती सीजन में मरीजों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। पार्किंग स्थल के सुचारु होने से वाहनों का प्रबंधन बेहतर होगा और इमरजेंसी सेवाओं में पानी के कारण कोई व्यवधान नहीं आएगा। अस्पताल परिसर को स्वच्छ और बाधा मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article