फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Civil hospital's oxygen plant will start in two day

दो दिन में शुरू हो जाएगा नागरिक अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट

Sat, 24 Jul 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital's oxygen plant will start in two day
ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला और डॉ. रमेश पांचा? - फोटो : Jind
नागरिक अस्पताल में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का काम शनिवार को लगभग पूरा हो गया है। यहां पर ऑक्सीजन टैंक तथा ऑक्सीजन बनाने की मशीनें लग चुकी हैं। सोमवार से इस प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो जाएगी। इसके बाद नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई दिक्कत नहीं रहेगी। नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में इस प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

21 जून को नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। इस महीने के पहले सप्ताह में सभी प्रकार का कार्य पूरा हो गया था। इसके बाद प्लांट के लिए बिजली की फिटिंग का कार्य पूरा किया गया। प्लांट के लिए केवल ऑक्सीजन टैंक तथा मशीनों की जरूरत थी, जो शनिवार को पहुंच गई। शनिवार को इंजीनियरों ने ऑक्सीजन प्लांट में सभी मशीनें फिट कर दी। अब सोमवार से यह ऑक्सीजन प्लांट अपना कार्य शुरू कर देगा। नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग में पहले से ही ऑक्सीजन की सप्लाई ऑक्सीजन टैंक के माध्यम से की जा रही है। अब पुरानी बिल्डिंग की ऑक्सीजन की आपूर्ति यह प्लांट कर देगा। इसके बाद नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई दिक्कत नहीं रहेगी। इस प्लांट की क्षमता एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन के उत्पादन की है। इतनी ऑक्सीजन से दोनों बिल्डिंगों का कार्य चल सकता है, लेकिन नई बिल्डिंग को इस प्लांट से जोड़ना संभव नहीं है। इसलिए इस प्लांट से केवल पुरानी बिल्डिंग को ही जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट के लिए मशीनें शनिवार को पहुंच गईं। इन मशीनों को फिट कर दिया गया है। इसके बाद नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। सोमवार से यह ऑक्सीजन प्लांट काम करना शुरू कर देगा। इस प्लांट की क्षमता एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन के उत्पादन की है। यह प्लांट प्रधानमंत्री केयर फंड के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा लगाया गया है। डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed