फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Civil hospital patients are bearing the brunt of PWD's negligence.

Jind News: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे नागरिक अस्पताल के मरीज

Sat, 06 Jul 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 06 Jul 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital patients are bearing the brunt of PWD's negligence.
05जेएनडी15 : नागरिक अस्पताल में बरसात के समय भरा पानी, जो बाद में निकाला गया। संवाद
जींद। जरा सी बारिश होने पर नागरिक अस्पताल तरणताल बन जाता है। इससे मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंथन किया तो पाया कि अस्पताल में शव गृह और पुरानी बिल्डिंग के सामने सड़क निर्माण के दौरान लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने यहां सीवरेज के तीन मैनहोल ही बंद कर दिए हैं। इसके कारण यहां पानी की निकासी नहीं हो पाती। अस्पताल प्रबंधन ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर इसे ठीक करवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

छह माह पहले लोक निर्माण विभाग ने 18 लाख 32 हजार रुपये का बजट खर्च कर नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड व शव गृह के बीच सड़क बनाई थी। इमरजेंसी के सामने खाली परिसर में सीमेंट के ब्लॉक लगाकर उसको ऊंचा कर दिया है। इसी दौरान सुलभ शौचालय के पास पानी निकासी के लिए बनाए गए सीवरेज के मैनहोल को बंद कर दिया गया। अब काम तो पूरा हो चुका है, लेकिन उन मैनहोल को नहीं खोला गया। इस कारण यहां से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। पिछले सप्ताह तथा दो दिन पहले हुई बारिश का पानी यहां भरा हुआ है। इससे मरीजों, अस्पताल स्टाफ, तीमारदारों को गुजरने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पहले पानी इमरजेंसी वार्ड के मुख्य गेट पर नहीं पहुंचता था, लेकिन अब सीमेंट ब्लॉक के साथ लेवल ऊंचा होने से हल्की सी बारिश होने पर भी पानी इमरजेंसी के गेट तक पहुंचने लगा है। फिलहाल अभी बहुत कम वर्षा हुई है, लेकिन अधिक होगी तो पानी अस्पताल के अंदर तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को लिखा पत्र
18 लाख 32 हजार रुपये खर्च करने के बाद भी जलभराव का समाधान नहीं होने पर अस्पताल प्रबंधन ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखते हुए कहा है कि सड़क निर्माण का काम पूरा हो चुका है, लेकिन ठेकेदार ने काम के दौरान शवगृह के पास तीन सीवरेज के मैनहोल बंद कर दिए हैं। अगर इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो अस्पताल में पानी घुस सकता है। यहां कई दिन तक पानी भरा रहने से संक्रमण तथा मच्छरों का भी खतरा बढ़ जाएगा, इसलिए जल्द इसका समाधान करवाया जाए।

बारिश के दौरान अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग और शवगृह के पास पानी जमा हो जाता है। अस्पताल में जलभराव की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा गया है। इसमें सीवरेज के मैनहोल की समस्या के समाधान के बारे में लिखा गया है। जल्द समाधान नहीं हुआ तो तेज बारिश में परेशानी बढ़ सकती है। -डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल।

05जेएनडी15 : नागरिक अस्पताल में बरसात के समय भरा पानी, जो बाद में निकाला गया। संवाद

05जेएनडी15 : नागरिक अस्पताल में बरसात के समय भरा पानी, जो बाद में निकाला गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed