फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   civic polls: Rajni Arora withdraws nomination in Jind on the persuasion of Deputy Chief Minister

निकाय चुनाव: उपमुख्यमंत्री के समझाने पर जींद में हरीश अरोड़ा की पत्नी रजनी ने नाम लिया वापस, BJP को समर्थन

Tue, 07 Jun 2022 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 09:56 PM IST
सार

जजपा नेता ने पत्नी को नप चेयरमैन पद का नामांकन भरवाया था। भाजपा से दौबारा गठबंधन होने के बाद भी वो निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। दिग्विजय चौटाला के समझाने पर भी बात नहीं बनी थी।

विज्ञापन
civic polls: Rajni Arora withdraws nomination in Jind on the persuasion of Deputy Chief Minister
रजनी अरोड़ा। हरीश अरोड़ से बातचीत करते दिग्विजय सिंह चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में जजपा नेता हरीश अरोड़ा की पत्नी रजनी अरोड़ा ने आखिरकार मंगलवार को नगरपरिषद चेयरमैन पद के लिए भरा अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। भाजपा से गठबंधन होने के बाद हरीश अरोड़ा को मनाने के लिए जजपा प्रधान सचिव दिग्विजय चौटाला ने भी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनीं, सोमवार को चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से हरीश अरोड़ा ने मुलाकात की। इसके बाद अरोड़ा मान गए और मामला सुलझ गया। 

विज्ञापन


दरअसल पहले भाजपा और जजपा ने अलग-अलग निकाय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। इसके बाद जींद नगर परिषद प्रधान के लिए जजपा ने हरीश अरोड़ा की पत्नी रजनी अरोड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। रजनी ने अपना नामांकन फार्म भी दाखिल कर दिया था। बाद में जजपा और भाजपा ने गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला लिया तो जींद नगर परिषद भाजपा के हिस्से में आ गई।
विज्ञापन


भाजपा ने अनुराधा सैनी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। अनुराधा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया था, लेकिन हरीश अरोड़ा अपनी पत्नी का नामांकन वापस लेने को तैयार नहीं थे। वह निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके थे। उन्होंने चुनाव कार्यालय भी खोल लिया था। चार जून को जजपा प्रधान सचिव दिग्विजय चौटाला जींद पहुंचे और हरीश अरोड़ा को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने चुनाव कार्यालय खोल दिया है और चुनाव प्रचार में अब काफी आगे निकल चुके हैं। इसलिए नामांकन पत्र वापस लेना काफी कठिन होगा। अरोड़ा के न मानने के बाद हाईकमान तक बात पहुंची थी। सोमवार को हरीश अरोड़ा ने चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा। दुष्यंत चौटाला ने उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए कहा। मंगलवार को रजनी अरोड़ा ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। हरीश अरोड़ा ने कहा कि दुष्यंत चौटाला उनके नेता हैं, उनके कहने पर ही उन्होंने नामांकन वापस लिया है।


अरोड़ा के चुनाव लड़ने से बढ़ती खींचतान
यदि रजनी अरोड़ा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ती तो भाजपा तथा जजपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी खींचतान बढ़ने की संभावना थी। रजनी अरोड़ा के पति हरीश अरोड़ा कद्दावर नेता हैं। रजनी अरोड़ा नगर परिषद में उपप्रधान भी रह चुकी हैं। खुद हरीश अरोड़ा चार बार पार्षद रह चुके हैं। रजनी अरोड़ा के चुनाव लड़ने से जजपा के काफी लोग भाजपा के विरोध में खुलकर आने को मजबूर हो जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed