{"_id":"6a27044fd8df4bde9f0e2b2d","slug":"city-reeling-under-heat-relief-expected-in-the-next-three-days-jind-news-c-199-1-sroh1006-154734-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पारा 42 डिग्री...गर्मी से बेहाल शहर, अगले तीन दिन में मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पारा 42 डिग्री...गर्मी से बेहाल शहर, अगले तीन दिन में मिलेगी राहत
विज्ञापन
08जेएनडी05-शहर के गोहाना रोड पर भीषण गर्मी के चलते राहगीरों को ठंडा पानी पिलाते शहरवासी। संवाद
जींद। जून की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर लिए हैं। सोमवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल बना दिया। सुबह के समय तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दिन चढ़ने के साथ गर्मी और अधिक झुलसाने लगी। इस दौरान लोगों ने छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया।
पश्चिमी दिशा से चल रही गर्म हवा के कारण लू का असर भी देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय बाजार और सड़कें सुनसान नजर आईं और लोग केवल जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकले। गर्मी का प्रभाव बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों पर सबसे अधिक पड़ा।
खेतों में काम करने वाले किसान भी सुबह और शाम के समय ही खेतों में जुटने को मजबूर हैं। पश्चिमी हवा के कारण वातावरण में नमी कम होने से गर्मी और अधिक महसूस हो रही है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते बिजली की मांग में इजाफा और शीतल पेय पदार्थों की बिक्री में भी वृद्धि हुई है। अगले दो-तीन दिन तक लू और तेज गर्मी का असर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
आंधी और बूंदाबांदी से मिलेगी राहत
भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है। अगले तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यदि यह प्रणाली सक्रिय रहती है तो तापमान में करीब 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
वर्जन
मौसम में बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना है। फसलों के लिए यह मौसम परिवर्तन फायदेमंद साबित हो सकता है। फिलहाल, अगले कुछ दिनों तक गर्मी के तीखे तेवर झेलने पड़ेंगे, उसके बाद राहत मिलने की उम्मीद है। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद