फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CITU will participate in the protest to be held on 26th

Jind News: 26 को होने वाले आक्रोश प्रदर्शन में भाग लेगी सीटू

Sun, 24 Nov 2024 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
CITU will participate in the protest to be held on 26th
23जेएनडी04: बैठक को संबो​धित करती वक्ता। स्रोत संगठन
जींद। मजदूर संगठन सीटू की बैठक शनिवार को जिला प्रधान सतबीर खरल की अध्यक्षता में शहीद सूबे सिंह स्मारक में हुई। बैठक में 26 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले किसान मजदूर के संयुक्त आक्रोश प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि 26 नवंबर को किसान आंदोलन की बरसी पर भाजपा सरकार की वादाखिलाफी, किसानों, मजदूरों व कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर चेतावनी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकारी विभागों को कौड़ियों के भाव भाजपा सरकार अपने चहेतों को लुटा रही है। देश व विदेश की जनता को जातिवाद और सांप्रदायिकता के आधार पर बताकर जनता के असल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि न्यूनतम वेतन 26 हजार किया जाए। आशा, मिड-डे मील, क्रेच वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स, ग्रामीण सफाई कर्मियों, चौकीदारों, वन मजदूरों सहित सभी कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाए। निजीकरण, बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई पर रोक लगाई जाए। एमएसपी की गारंटी और किसानों से किए वादे पूरे किए जाएं। बिजली बिल 2023 रद्द किया जाए। मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड रद्द किए जाएं। मनरेगा का बजट बढ़ाया जाए। इस अवसर पर संदीप दालमवाला, रमेशचंद्र, संदीप जाजवान, पवन, राजेश, नीलम, राजबाला मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed