फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CIA Narwana caught drug smuggler with one kilo 50 grams of charas

सीआईए नरवाना ने एक किलो 50 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर पकड़ा

Sat, 06 Aug 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
CIA Narwana caught drug smuggler with one kilo 50 grams of charas
जींद। सीआईए नरवाना की टीम ने धनौरी गांव से एक किलो 50 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर को काबू किया है। आरोपी की पहचान धनौरी गांव निवासी दिनेश उर्फ काला के तौर पर हुई। गढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी अलेवा थाना क्षेत्र की तरफ से चरस लेकर आया था जो कि धनौरी के आसपास ही सप्लाई करनी थी।
विज्ञापन

सीआईए नरवाना की टीम एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार रात को धनौरी गांव में धन्ना भगत मंदिर के पास थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि धनौरी गांव निवासी दिनेश उर्फ काला जो चरस बेचने का काम करता है। वह इस समय चरस बेचने के लिए बाबा खैर नाथ डेरा के नजदीक एक पेड़ के नीचे खड़ा है। इस पर सीआइए टीम ने डेरा के नजदीक रेड की तो वहां एक पेड़ के नीचे एक संदिग्ध युवक बाइक पर बैठा दिखाई दिया। उसके पास एक प्लास्टिक का लिफाफा लिए हुए था। उसने पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन सीआईए टीम ने पीछा कर आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

एक किलो 50 ग्राम चरस के साथ काबू किए गए आरोपी दिनेश उर्फ काला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर शनिवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी अलेवा क्षेत्र की तरफ से चरस लेकर आया था और उसे धनौरी के पास ही इसकी सप्लाई करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर यादव, प्रभारी गढ़ी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed