{"_id":"67cc91acec3561e90704e487","slug":"cia-arrested-three-youths-with-opium-jind-news-c-199-1-sroh1006-131192-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआईए ने तीन युवकों को अफीम के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआईए ने तीन युवकों को अफीम के साथ पकड़ा
विज्ञापन
08जेएनडी16-पुलिस गिरफ्त में अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद
जींद। सीआईए जींद की टीम ने एक नशा तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 50 लाख रुपये कीमत की 16 किलो 306 ग्राम अफीम बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान झारखंड के गांव कौमना निवासी पप्पू चौधरी, घंघरी निवासी रणजीत यादव और डूमरी निवासी सिमरनजीत सिंह में हुई है।
डीएसपी उचाना संजय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि सीआईए स्टाफ जींद की टीम ने सीआईए इंचार्ज मनीष कुमार के नेतृत्व में नशे की बहुत बड़ी खेप पकड़ी। उप निरीक्षक कुलदीप सिंह को सूचना मिली कि झारखंड के गांव कौमना निवासी पप्पू चौधरी, घंघरी निवासी रणजीत यादव और डूमरी निवासी सिमरनजीत सिंह कुछ ही देर में अपनी स्विफ्ट गाड़ी में नशीला पदार्थ बेचने के लिए नए बस अड्डा जींद से होते हुए शहर नरवाना की तरफ जाएंगे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने कैथल रोड के पास हाईवे पुल पर नाका लगा कर बस अड्डा जींद की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान बस अड्डा जींद की तरफ से एक सिल्वर रंग की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस की टीम ने गाड़ी को रुकवा लिया। गाड़ी में बैठे युवक भागने का प्रयास करने लगे तो पुलिस की टीम ने उन्हे तुरंत चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने युवकों से गाड़ी के कागजात मांगे जो वह कागजात नहीं दिखा सके। गाड़ी की तलाशी के लिए राजपत्रित अधिकारी नायब तहसीलदार जींद बलराम जाखड़ को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद गाड़ी की तलाशी ली तो डिक्की में एक पॉलिथीन में सात किलो 228 ग्राम, दूसरे में नौ किलो 78 ग्राम अफीम बरामद हुई। दोनों पॉलिथीन में रखी अफीम का वजन 16 किलो 306 ग्राम हुआ।
तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।
-- संजय कुमार, डीएसपी उचाना