फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chlorination is necessary for clean drinking water supply: Randhir Matana

स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए क्लोरिनेशन जरूरी : रणधीर मताना

Thu, 29 May 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 29 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Chlorination is necessary for clean drinking water supply: Randhir Matana
नरवाना। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने दनौदा खुर्द के जलघर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत करते हुए कहा कि स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए क्लोरिनेशन जरूरी है, ताकि पेयजल को अशुद्धता से बचा जा सके। उन्होंने कर्मचारियों से क्लोरिनेशन के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि पेयजल आपूर्ति के साथ क्लोरीनेशन के बारे में उन्हें पूरी जानकारी है। वह पेयजल आपूर्ति के दौरान इसको चेक भी करते हैं। वह ग्रामीणों को बताते है जिससे उनका विभाग पर विश्वास बढ़ा है। जलघर की विजिट के बाद जिला सलाहकार ने गांव में बैठक कर लोगों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। जल संरक्षण अभियान तभी कामयाब होगा, अगर इसमें हर व्यक्ति अपनी भागीदारी निभाएगा। ग्रामीणों को पेयजल समस्या समाधान के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 1800180567 के बारे में जानकारी दी गई, ताकि उन्हें पेयजल से संबंधित समस्या के समाधान को लेकर विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed