फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chirayu Yojana: Ayushman cards will be distributed to 25417 people today

चिरायु योजना : आज बांटे जाएंगे 25417 लोगों को आयुष्मान कार्ड

Sat, 24 Dec 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chirayu Yojana: Ayushman cards will be distributed to 25417 people today
जींद। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बनेे आयुष्मान कार्ड का वितरण रविवार को किया जाएगा। इसका शुभारंभ सुबह 10 बजे प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक सरल केंद्र में पात्रों को कार्ड वितरित कर करेंगे। इसके अलावा जिले में 350 स्थानों पर 25417 पात्रों को आयुष्मान कार्ड दिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने 12 निजी और 11 सरकारी अस्पतालों को पैनल में शामिल किया है जहां कार्डधारक पात्र स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। जिले में छह लाख 23 हजार कार्ड बनाए जाने हैं, जिनमें से अब तक तीन लाख 83 हजार कार्ड बन चुके हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने प्रत्येक गांव में कार्ड वितरित करने के लिए सेंटर बनाए हैं। नगर परिषद के सभी वार्डों में भी कार्ड वितरित किए जाएंगे। जिन लोगों की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है, उनको अंत्योदय परिवार माना गया है। ऐसे परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। इसमें कार्ड धारक को एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार दिया जाएगा। कोई भी कार्ड धारक सरकारी अस्पताल या फिर पैनल के अस्पताल में अपना कार्ड दिखाकर योजना का लाभ उठा सकता है। कोई भी पात्र व्यक्ति सीएचसी सेंटर पर जाकर अपना कार्ड बनवा सकता है। सीएचसी संचालक निशुल्क कार्ड बना रहे हैं। इसके बाद इस कार्ड का केवाईसी करवाना जरूरी होगा जिसमें कार्ड धारक के अंगूठे का निशान लिया जाएगा। इसके बाद यह कार्ड एक्टिवेट हो जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्ड के तहत केवल अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीजों को ही लाभ मिलेगा। यदि किसी मरीज को दाखिल करने की जरूरत होती है और वह अस्पताल में दो या तीन दिन तक दाखिल रहता है तो उसका पूरा खर्च स्वास्थ्य विभाग उठाएगा। इसमें मरीज की दवाइयां तथा उसपर होने वाले हर प्रकार का खर्च शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पैनल में ये अस्पताल हैं शामिल
आयुष्मान कार्ड धारक जिले के 12 निजी अस्पतालों आस्था अस्पताल, गोयल हड्डियों का अस्पताल, मंगला अस्पताल, मीनाक्षी जैन अस्पताल, सरस्वती आई केयर, यूरोकेयर सरदार सिंह यूरोलॉजी अस्पताल, बाल धर्मार्थ अस्पताल, बालाजी अस्पताल, मेट्रो जींद अस्पताल एवं आईसीयू, मित्तल आई अस्पताल, सर्वोदय अस्पताल, शर्मा आई अस्पताल में जाकर इस योजना के तहत लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग ने लगभग सभी बड़े निजी अस्पतालों को शामिल कर लिया है।
यदि कोई कार्ड धारक अपना इलाज सरकारी अस्पतालों में इस योजना के तहत कराना चाहता है तो जिले के 11 सरकारी अस्पताल सीएचसी उचाना, सीएचसी जुलाना, सीएचसी कालवा, सीएचसी कंडेला, सीएचसी खरकरामजी, सीएचसी अलेवा, सीएचसी जींद, सीएचसी उझाना, नागरिक अस्पताल जींद, नरवाना व सफीदों में जाकर इलाज करा सकते हैं। इन अस्पतालों में भी निशुल्क इलाज किया जाएगा।

बॉक्स
रविवार को कार्ड वितरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल 25417 पात्रों को कार्ड वितरित किए जाएंगे। श्रम एवं रोजगार मंत्री सरल केंद्र में कार्ड वितरित करेंगे। जिन लोगों के कार्ड नहीं बनें हैं, वे सीएससी पर जाकर अपना कार्ड निशुल्क बनवा सकते हैं।-डॉ. नवनीत सिंह, नोडल अधिकारी चिरायु।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed