फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chirag and Aarti Saini will lead the tableaux in Delhi parade

Jind News: दिल्ली की परेड में झांकियों का नेतृत्व करेंगे चिराग व आरती सैनी

Mon, 20 Jan 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 20 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chirag and Aarti Saini will lead the tableaux in Delhi parade
नारनौल। यूथ सोशल ग्राम फाउंडेशन के साथ मिलकर समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने पर छात्र चिराग और आरती सैनी को दिल्ली में होने वाली परेड में शामिल किया गया। दोनों एनएसएस के स्वयंसेवक हैं। दोनों गणतंत्र की राष्ट्रीय परेड में झांकियों का नेतृत्व करेंगे। छात्रा आरती सैनी पश्चिम बंगाल व छात्र चिराग दिल्ली की झांकी का नेतृत्व करेंगे। आरती सैनी राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा है। इस उपलब्धि के लिए उनको प्राचार्य डाॅ. आरपी सिंह व स्टाफ ने बधाई दी। युवा साथी ग्रुप हरियाणा उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के संस्थापक टिंकू प्रधान व अध्यक्ष बिरेंद्र यादव ने आरती को बधाई दी है। वहीं नांगल चौधरी के गांव नायन निवासी चिराग शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय के छात्र है। उनका भी चयन गणतंत्र दिवस की इस परेड में हुआ है। इस परेड में चिराग का चयन होने पर कॉलेज के समस्त स्टाफ व ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। छात्रा आरती सैनी व चिराग ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार व समस्त गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed