फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chill till afternoon, later sunshine brought relief

Jind News: दोपहर तक ठिठुरन, बाद में खिली धूप ने दी राहत

Thu, 11 Jan 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chill till afternoon, later sunshine brought relief
जींद। जिले में वीरवार की दोपहर तक कड़ाके की ठंड के बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। लोग घरों के बाहर और छतों पर धूप में बैठे रहे। बाजार में भी चहल-पहल देखने को मिली। सड़कों पर भी रौनक नजर आई। ठंड के साथ धूप का खिलना फसल के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन

तापमान में भी मामूली इजाफा दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 65 प्रतिशत तथा हवा की गति छह किलोमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगे मौसम शुष्क तथा परिवर्तनशील रहने वाला है। बादलवाही भी देखने को मिलेगी। लगभग पखवाड़े के बाद बुधवार के बाद वीरवार को भी अच्छी धूप खिली। इसने लोगों को काफी राहत देने का कार्य किया। हालांकि बुधवार को मामूली धूप निकली थी। वीरवार को दिन का आगाज आंशिक धुंध तथा ठंड के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया ओर दोपहर को धूप खिल उठी, लोगों को धूप का आनंद लेते देखा गया। सड़कों तथा बाजार में रौनक देखने को मिली। ठंड से ठप पड़ी दिनचर्या भी पटरी पर दिखाई दी। धुंध, कोहरा तथा बादलवाही रहने और कड़ाके की ठंड से फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। सरसों में सफेद रतवा के लक्षण दिखाई देने लगे थे। गेहूं में भी पीलेपन का खतरा मंडराने लगा था। सब्जियों को भी नुकसान पहुंचने लगा था। इनमें विशेषकर आलू, टमाटर तथा बेल वाली सब्जियां शामिल हैं। तापमान के कम रहने तथा दिन में धूप खिलने से फसलों तथा सब्जियों को अच्छा फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क व परिवर्तनशील रहेगा। सुबह धुंध व कोहरे का असर रहेगा। दिन में धूप भी खिलेगी। 13 व 14 जनवरी को बादलवाही का असर रहेगा। अधिकतम तापमान 12 से 13 डिग्री तथा हवा की गति छह से दस किलोमीटर रहने की संभावना है। इसके चलते ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि धूप के निकलने से फसलों को फायदा पहुंचेगा। ठंड के साथ धूप निकलने से फसलों को अच्छी ग्रोथ मिलेगी। हवा कि गति कुछ तेज रहेगी। तापमान भी थोड़ा बहुत ऊपर-नीचे होता रहेगा। बावजूद इसके ठंड से राहत मिलने के अभी आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed