{"_id":"67140970110c76e4e9017e94","slug":"children-staged-bal-ramlila-jind-news-c-199-1-jnd1001-124587-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बच्चों ने किया बाल रामलीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बच्चों ने किया बाल रामलीला का मंचन
Sun, 20 Oct 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय नरवाना ढ़ाणी में शनिवार को निपुण हरियाणा अभियान के तहत बाल रामलीला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डायरेक्टर की भूमिका अध्यापक राजेश टांक और पटकथा लेखक की भूमिका विकास मित्तल ने निभाई।
कार्यक्रम के दौरान राजा दशरथ का दरबार, महाराजा दशरथ और कैकेयी का संवाद, राम-लक्ष्मण, सीता के वन गमन, राम भीलनी संवाद और राम द्वारा झूठे बेर खाना, कुंभकर्ण जागरण, लंकापति रावण के दरबार, राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन किया गया। राम की भूमिका खुमेश, सीता की नबिया, लक्ष्मण की रोनित, उर्मिला की गरिमा, दशरथ की शिवम, हनुमान की रोहन एवं रावण की वंश ने भूमिका निभाई। सूर्पनखा बनी राशि और कुंभकर्ण बने हैप्पी के खर्राटों ने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया। कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा के किरदार ने माहौल को राममय बना दिया। इस दौरान सभी 50 प्रतिभागी विद्यार्थियों को भारत विकास परिषद नरवाना शाखा की तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षक सेवा सिंह, राजेश टांक, जोरा सिंह, जगन्नाथ, सुमन, ललिता व अन्य मौजूद रहे।