फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Children are the future of the country: Kamaldeep Rana

बच्चे ही देश का भविष्य हैं : कमलदीप राणा

Sun, 28 Dec 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Children are the future of the country: Kamaldeep Rana
27जेएनडी11: नशे के प्रति जागरूक करते हुए डीएसपी कमलदीप राणा। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। उप पुलिस अधीक्षक नरवाना कमलदीप राणा के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने शिक्षा भारती मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल उझाना में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और स्वस्थ व सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल अनिल चहल व समस्त स्टाफ ने टीम का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन उप पुलिस अधीक्षक ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। यदि युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में चली गई तो राष्ट्र की प्रगति रुक जाएगी।
विज्ञापन

नशा न केवल शरीर को कमजोर करता है बल्कि मानसिक संतुलन बिगाड़कर परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। उप पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियमों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सीट बेल्ट और हेलमेट जीवन रक्षा के लिए आवश्यक हैं। धुंध के मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा साइबर अपराधों को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। अनजान लिंक पर क्लिक न करने, निजी जानकारी साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई। अवैध तरीके से विदेश जाने के खतरों के बारे में भी जानकारी दी गई।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सवाल पूछे, जिनका जवाब देकर उन्हें सम्मानित किया गया। लोक गायक संदीप कुमार व समाजसेवी साहिल शर्मा की प्रस्तुतियों ने बच्चों को मनोरंजन दिया। रस्साकसी से बच्चों में उत्साह और टीम भावना देखने को मिली। अंत में सभी ने नशा मुक्त जीवन, साइबर सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन की शपथ ली। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर विरेंद्र कुमार, स्कूल के चेयरमेन प्रवीन कुमार स्कूल के प्रिंसिपल अनिल चहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed