फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Children and villagers of Karmagarh village sitting on indefinite dharna for the demand of teachers

अध्यापकों की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे कर्मगढ़ गांव के बच्चे व ग्रामीण

Sat, 03 Sep 2022 10:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Children and villagers of Karmagarh village sitting on indefinite dharna for the demand of teachers
कर्मगढ़ गांव के लोग व स्कूली बच्चे राजकीय माध्यमिक विद्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। सरकार की तबादला नीति के चलते कर्मगढ़ गांव का पूरा स्कूल ही अध्यापकों से खाली हो गया। स्कूल पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को साथ लेकर स्कूल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक स्कूल में पूरा स्टाफ नहीं आ जाता तब तक यह धरना जारी रहेगा। सोमवार से स्कूल के बाहर ही गांव के पढ़े-लिखे युवक-युवतियां बच्चों को पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य सचिव नरेश दनौदा ने बताया कि सरकार अपनी सार्वजनिक शिक्षा की जिम्मेदारी से भाग रही है और एक-एक करके अलग-अलग बहाने बनाकर सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है। आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन प्रदेश में खड़ा होने जा रहा है। नौजवान सभा किसी भी हालत में सरकार की सार्वजनिक शिक्षा को बर्बाद करने की बदनीयत को कामयाब नहीं होने देगी। संयुक्त किसान मोर्चा नरवाना के संयोजक और किसान सभा के नेता मास्टर बलबीर सिंह ने धरने को जायज बताते हुए सभी मांगों का समर्थन किया और किसानों की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। धरने का संचालन विरेंद्र सिंह व अनिता कर्मगढ़ ने किया। इसकी अध्यक्षता भरपाई देवी ने की। इस मौके पर किसान नेता रामचंद्र दनौदा, डिंपल, दलबीर, सूरत सिंह, वीरेंद्र, कुलदीप किठाना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed