{"_id":"662990d2194dcaa842097b84","slug":"chief-secretary-took-dc-meeting-through-video-conferencing-jind-news-c-199-1-sroh1006-116174-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गर्मी में हीट वेव और हीट स्ट्रोक से बचने की व्यवस्था रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गर्मी में हीट वेव और हीट स्ट्रोक से बचने की व्यवस्था रखने के निर्देश
Thu, 25 Apr 2024 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी15-लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
जींद। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने बुधवार को वीसी के माध्यम से हीट वेव व हीट स्ट्रोक से बचाव, चिन्हित अपराध और लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश के डीसी एवं एसपी को निगरानी व सहयोग करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने यह निर्देश बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से लघु सचिवालय में हुई बैठक के दौरान दिए। इस पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जो भी दिशा निर्देश दिए गए है उनकी पालना की जाएगी। वीसी के बाद डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जिला के संबंधित विभागाध्यक्षों की बैठक ली और दिशा-निर्देश देते
इस अवसर पर एसपी सुमित कुमार, एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ, वीरेन्द्र सहरावत, डॉ. किरण सिंह, जितेंद्र ढुल, जींद एसडीएम राकेश सैनी, अनिल कुमार दून, मनीष फोगाट, गुलजार मलिक, संजीव कुमार, अजय सिंह, राहुल जैन, नगराधीश नमिता कुमारी, अनिता नूनीवाल, गिरीश नागपाल, प्रदीप सरोहा, सलोचना कुंडू मौजूद रही।
बॉक्स
जिले में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाएं
डीसी ने निर्देश दिए कि लोकसभा आम चुनावों के दौरान जिला में अवैध शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी इस संबंध में कड़ी निगरानी रखें और समय-समय पर अधिकृत शराब ठेकों का रिकार्ड भी जांचें। चुनावों के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के चलते शराब की अवैध बिक्री, भंडारण एवं आपूर्ति पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाये गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं कि चुनाव के दौरान कहीं भी शराब की अवैध बिक्री या भंडारण नहीं होना चाहिए। यदि कोई इस कार्य में संलिप्त पाया जाए तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बाहर से आने वाली अवैध शराब को रोकने के लिए अंतरराज्यीय नाकों पर पुलिस अधिकारियों, एफएसटी और एसएसटी टीमें सभी वाहनों की जांच करेंगे।