फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chief Minister's flying squad inspected the cleanliness system

Jind News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

Sat, 09 Dec 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 09 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad inspected the cleanliness system
08जेएनडी46 : निरीक्षण के दौरान बतख चौक पर लगे कूड़े के ढेर। संवाद
जींद। एक से सात दिसंबर तक चलाए गए स्वच्छता पखवाड़े की जांच को लेकर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने शुक्रवार को शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर में कई जगह कचरा पाया गया। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। हालांकि जैसे ही निरीक्षण का पता चला तो नगर परिषद अधिकारियों ने कचरे को हटा दिया। इसके बाद टीम ने डंपिंग प्वाइंट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा एक से सात दिसंबर तक सफाई अभियान चलाने के आदेश दिए थे। इस दौरान अभियान चलाया भी गया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। जींद में औचक निरीक्षण टीम का नेतृत्व मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के सब-इंस्पेक्टर सतपाल शामिल हुए। औचक निरीक्षण के दौरान स्कीम नगर पांच, बत्तख चौक, कृषि विभाग के साथ पुराना बिजली घर के सामने कूडे के ढेर लगे मिले। इस पर टीम ने रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेज दी। बाद में नप सफाई कर्मी भी पहुंचे और कचरे को उठाने का काम किया। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि सात दिसंबर तक सफाई सप्ताह मनाया गया है। अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर स्वच्छता को जांचने का काम किया गया है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed