फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chief Minister Udandaste raids house, 57 gas cylinders seized

मकान पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा, 57 गैस सिलिंडर जब्त

Wed, 16 Dec 2020 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Udandaste raids house, 57 gas cylinders seized
अवैध रूप से भंडारण करे गैस सिलिंडरों के गोदाम में पहुंची मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम। - फोटो : Jind
जींद। सीएम फ्लाइंग टीम ने बुधवार देर शाम भिवानी रोड स्थित एक मकान पर छापा मारा। इस दौरान मकान में बने अवैध भंडारण से 51 घरेलू व छह कामर्शियल गैस सिलिंडर बरामद किए गए। शहर थाना पुलिस ने गैस सिलिंडरों को कब्जे में लेकर गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि भिवानी रोड रेलवे फाटक के निकट निशांत नाम के युवक गैस चूल्हों का काम करता है। उसने अपने मकान में अवैध रूप से गैस सिलिंडरों का भंडारण कर रखा है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के निरीक्षक कंवर सिंह के नेतृत्व में टीम ने मकान पर छापा मारा तो वहां से 57 गैस सिलिंडर बरामद हुए। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की एएफएसओ बबीता ढुल के नेतृत्व में विभागीय टीम, मापतोल विभाग के अधिकारी ईश्वर दत्त शर्मा, निरीक्षक कृष्ण शहर व थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि रिहायशी इलाके में गैस सिलिंडरों का भंडारण करना कानूनी अपराध है।
विज्ञापन

अवैध तरीके से बेच रहे थे सिलिंडर
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सूत्रों के अनुसार एजेंसी संचालक ने बताया कि उसने यहां सेंटर बनाया था, लेकिन इसकी सूचना न तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को थी और न ही दूसरे किसी संबंधित विभाग को। ऐसे में यहां अवैध रूप से सिलिंडरों को बेचा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कम गैस का मामला आ चुका है सामने
एक साल पहले गैस एजेंसी से मिले सिलिंडर में कम गैस पाई गई थी। बिश्नपुरा गांव में मामला सामने आने के बाद एजेंसी का चालान किया गया था। एक बार फिर यही गैस एजेंसी चर्चाओं में है।

यह मामला हमारी एजेंसी का नहीं है। हां बाहर हमारी एजेंसी के नाम का बैनर लगाया गया है। यह बैनर एजेंसी ने नए कनेक्शन के लिए तैयार करवाया था। जहां से सिलिंडर पकड़े गए हैं, वहां 19 किलोग्राम के सिलिंडर भी मिले हैं। इसका पता किया जा रहा है।
- सतीश गोयल, संचालक, पारस गैस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed