{"_id":"6314f2ea5986f5233634c518","slug":"chief-minister-gifted-19-development-projects-to-the-district-through-video-conferencing-jind-news-rtk6570645121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिले को दी 19 विकास परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिले को दी 19 विकास परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते राज्यमंत्री अनूप धानक। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने जिले में 80 करोड़ 51 लाख 45 हजार रुपये की 19 विकास परियोजनाओं का रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। स्थानीय सरल केंद्र में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान जिले में मुख्दयमंत्री ने 63 करोड़ 17 लाख 96 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित 15 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 17 करोड़ 33 लाख 49 हजार रुपये की लागत से बनने वाली चार परियोजनाओं की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, अमरजीत ढांडा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू मोर, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी कर्मवीर सैनी भी मौजूद रहे।
अनूप धानक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास करवा रही है। वर्तमान सरकार प्रदेश के किसानों को आखरी छोर तक टेल पर पानी उपलब्ध करवाने का भरसक पर्यास कर रही है, ताकि कास्तकार भूमि के चप्पे-चप्पे की सिंचाई संभव हो सके। सिचंाई एवं जल संसाधन विभाग के योजनाओं का लोकापर्ण इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। लोगों की स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनस्वास्थ्य सेवाओं में सरकार द्वारा निरंतर विस्तार किया जा रहा है।
इन परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन
बरवाला-धरोदी माइनर पर दो आरडी चैनल बनाए गए हैं। सिरसा ब्रांच पर बरवाला लिंक चैनल बनाया गया है। तारखा माइनर का टेल तक पानी पहुंचाने के लिए सुधारीकरण किया गया, जिस पर 99.26 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। खानपुर माइनर से टेल तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन दबाई गई है, जिस पर 87.33 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। नरवाना के सिंसर तथा कर्मगढ़, उचाना के करसिंधू गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं। नरवाना के नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के रिहायशी क्र्वाटर, छात्तर गांव में पंचायती राज विभाग द्वारा सामुदायिक भवन का निर्माण, सफीदों में लघु सचिवालय, लघु सचिवालय में ईवीएम तथा वीवीपेट मशीनों के लिए वेयर हाउस का निर्माण करवाया गया है। जुलाना तथा उचाना में मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं का निर्माण, धनौरी गांव में मॉडल तालाब का निर्माण, भाणा ब्राह्मणा गंाव में सामुदायिक भवन का भी उदघाटन किया गया।
विज्ञापन
इन परियोजनाओं की रखी आधारशिला
बरसोला सब माइनर का विस्तार करने के लिए नींव पत्थर रखा गया। इस परियोजना पर 6 करोड़ 32 लाख 87 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। राजस्व विभाग द्वारा अलेवा में 8 ट्रांजिट फ्लैट तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के लिए दो रिहायशी भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। इस पर सात करोड़ 46 लाख रुपये खर्च होंगे। नरवाना माइनर पर आरडी नंबर 29000 से 31300 के पुन: निर्माण पर एक करोड़ 28 लाख रुपये खर्च होंगे। पेगां गांव में बनने वाले सामुदायिक भवन पर दो करोड़ 26 लाख रुपये खर्च होंगे।