फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chief Minister gave a gift of more than Rs 239 crore

Jind News: मुख्यमंत्री ने 239 करोड़ से अधिक की सौगात दी

Fri, 08 Mar 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave a gift of more than Rs 239 crore
जींद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला के लिए लगभग 239 करोड़ दो लाख से ज्यादा राशि से विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। लघु सचिवालय के सभागार में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, डीसी मोहम्मद इमरान रजा, सिंचाई विभाग के इंजीनियर इन चीफ राकेश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिले में 22 करोड़ 19 लाख 14 हजार रुपये से हुई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और 216 करोड़ 83 लाख 55 हजार रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। अमृत सरोवर योजना के तहत सुंदरपुर गांव में 78 लाख 46 हजार, धरौधी गांव के रांगरवाला तालाब पर 74 लाख 23 हजार, सुरजाखेड़ा गांव के चिल्लानी तालाब पर 64 लाख 63 हजार, कुचराना खुर्द गांव के ढिगसाना तालाब पर 64 लाख 29 हजार, दबैलन गांव में ब्राह्मणवाला तालाब पर 63 लाख 31 हजार, भौंसला के नए तालाब पर 53 लाख 75 हजार, खानपुर गांव के हरिजन तालाब पर 51 लाख 20 हजार, सुरबरा गांव में गोसाई वाला तालाब पर एक करोड़ 69 लाख 41 हजार, कलौदा खुर्द गांव में पुराना समाना तालाब पर 132 लाख 10 हजार, धमतान साहिब कुंड पर 127 लाख 29 हजार, नगूरां गांव में तीर्थ वाला तालाब पर 3 करोड़ 82 लाख 85 हजार, अलेवा में लोकन तालाब पर 115 लाख 91 हजार, बेलरखां गांव के तीर्थ वाला तालाब पर एक करोड़ चार लाख 76 हजार, करसोला गांव में बनियो वाला तालाब पर 90 लाख 37 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन

बड़ौदा गांव में प्ले स्कूल पर पांच लाख 50 हजार, ढाबी टेक सिंह गांव में दो प्ले स्कूलों पर 10 लाख रुपये, शादीपुर गांव के आंगनबाड़ी के पुनर्निर्माण पर तीन लाख 50 हजार रुपये, गांव बक्ता खेड़ा में तीन लाख 10 हजार रुपये, हाट गांव में तीन लाख रुपये, डाहोला गांव में दो प्ले स्कूलों पर 3 लाख 50 हजार रुपये, लोन गांव में दो लाख 20 हजार, गुरुसर में एक लाख 18 हजार रुपये खर्च किए गए। नरवाना की मोर पत्ती में 50 हजार रुपये की लागत से आंगनबाड़ी का सुधारीकरण किया गया है। सुंदर सब ब्रांच के पुनर्निर्माण पर दो करोड़ 78 लाख 60 हजार रुपये, गांगोली माइनर पर दो करोड़ 72 लाख 50 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
इन विकास कार्यों की रखी आधारशिला
डीसी ने बताया कि ईंटल गांव के पास सौर उर्जा से संचालित सूक्ष्म सिंचाई व संतुलन जलाशय का शिलान्यास किया गया। इस पर 39 करोड़ 49 लाख 80 हजार रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार सुंदर सब ब्रांच जुलाना पुल के पुनर्निर्माण पर दो करोड़ 67 लाख 97 हजार रुपये, सफीदों क्षेत्र में सुंदर ब्रांच पर बनने वाले पुल पर दो करोड़ 59 लाख 52 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। दनोदा गांव में बनने वाली फिरनी पर एक करोड़ 44 लाख रुपये, पिल्लूखेडा गांव में बनने वाले महाविद्यालय पर 29 करोड़ 51 लाख रुपये, छात्तर गांव में बनने वाले महाविद्यालय पर 26 करोड़ 32 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। करसिंधु गांव में बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन पर 3 करोड़ 80 लाख रुपये, नरवाना में बनने वाले लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर चार करोड़ 70 लाख 4 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। धड़ौली-गांगोली, रत्ता खेडा-सिंघपुरा तथा लुदाना-निजामपुर सड़क के सुधारीकरण पर तीन करोड़ 13 लाख 49 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जींद-बरवाला रोड की स्पेशल रिपेयर पर तीन करोड़ आठ लाख 96 हजार रुपये, पाजू कलां से मुआना गांव तक बनने वाली सीवर व जलापूर्ति लाइन पर 2 करोड़ 17 लाख 63 हजार रुपये, एक करोड़ 47 लाख 27 हजार रुपये की लागत से सिवाहा-पिल्लूखेड़ा सड़क का मजबूती करण किया जाएगा। 63 लाख 22 हजार रुपये की लागत से बुराडहर गांव के पास सड़क का पुनर्निर्माण, जुलाना शहर की 352 एनएच से पुराना एनएच 71 पर 20 करोड़ 86 लाख 96 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उचाना विधानसभा क्षेत्र की लगभग 18 सड़कों पर 15 करोड़ 65 लाख 71 हजार रुपये खर्च होंगे। खरकरामी सीएचसी सेंटर व डॉक्टर व स्टाफ के रिहायशी मकानों पर 13 करोड़ 67 लाख 68 हजार रुपये खर्च होंगे। किठाना से नगूरां गांव तक सड़क की मरम्मत पर 11 करोड़ 12 लाख 72 हजार रुपये खर्च होेंगे। जामनी-रिटोली-बनियाखेड़ा-तेलीखेड़ा, भुसलाना से डिडवाड़ा रोड तथा सरफाबाद से जागसी तक सड़क के विस्तारीकरण पर 6 करोड़ 53 लाख 90 हजार रुपये खर्च होंगे। ढाठरथ-खरक गादियां, ढाठरथ से रायचंद वाला तथा जींद-सफीदों रोड से शीलाखेड़ी व खरकड़ा से बहादुरपुर सड़क के विस्तारीकरण पर पांच करोड़ 38 लाख 92 हजार रुपये खर्च होंगे। जींद-गोहाना रोड से बराह खुर्द-खरकरामजी सड़क पर पांच करोड़ 38 लाख एक हजार रुपये खर्च कर स्पेशल रिपेयर की जाएगी। जींद से हांसी सड़क पर अलग-अलग जगहों पर मरम्मत की जाएगी। जुलाना शहर के लोगों को दी गई एसटीपी की सुविधाओं का विस्तार करने पर गतोली-शामलों ड्रेन तक गंदे पानी की निकासी के लिए कार्य किया जाएगा, जिस पर 7 करोड़ 91 लाख 96 हजार रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed