फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chief Minister bought clay bottle from the stall of self-help group

Jind News: मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह के स्टॉल से खरीदी मिट्टी की बोतल

Thu, 08 Aug 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 08 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister bought clay bottle from the stall of self-help group
जींद। तीज उत्सव को लेकर नई अनाज मंडी को पूरी तरह हरियाणवी संस्कृति के रूप में सजाया गया था। चारों तरफ झूले और हरियाणवी परिधान में नृत्य करतीं महिलाएं दिखाई दे रही थीं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जब स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया तो वह भी खरीदारी करने से खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने स्टॉल से मिट्टी की एक बोतल खरीदी। सीएम ने खरीदारी के बाद पैसे के रूप में दो स्टॉल पर महिलाओं को बंद लिफाफा दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मिट्टी के बर्तन बनाने की कला को भी ध्यान से देखा। अनाज मंडी में जगह-जगह झूले लगाए गए थे। पूरे पंडाल में भी कहीं पतंग तो कहीं शादी जैसी सजावट की गई थी।
विज्ञापन

52 कली का दामन, कुर्ता व चुंदड़ पहनकर किया महिलाओं ने किया नृत्य
तीज महोत्सव में 101 पारंपरिक झूले डाले गए थे। सभी रंग-बिरंगे झूलों को फूलों से सजाया गया था, जिन पर महिलाओं ने पींग भरी। वहीं तीज पर घरों में बनने वाले गुलगुले, पूड़े और सुहाली भी बनी, जिनका स्वाद चखने को मिला। महोत्सव में तीज के गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखे गए। ग्रामीण महिलाओं ने कंठी, तगड़ी, छलकड़े, न्योरी जैसे पारंपरिक आभूषण पहनकर एक झुंड बनाकर सावन के लोकगीत गाए। इसके अलावा कुछ महिलाएं प्राचीन परिधान 52 कलियों का दामन, कुर्ता, चुंदड़ पहनकर लोकनृत्य करती दिखाई दी। प्राचीन कहावत के अनुसार तीज का त्योहार बिना झूल पर झूले अधूरा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed