{"_id":"66f6aabe58b48d28820dff43","slug":"chief-election-commissioner-laid-emphasis-on-increasing-law-and-order-jind-news-c-199-1-sroh1006-123569-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कानून और व्यवस्था बढ़ाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कानून और व्यवस्था बढ़ाने पर दिया जोर
Fri, 27 Sep 2024 06:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
26जेएनडी13-विधानसभा चुनाव को लेकर हुई वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जुड़े हुए पर्यवेक्षक। स्रोत प्रशास
जींद। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वीरवार को लघु सचिवालय में भारत चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश में नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक, खर्च पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक के साथ तैयारियों कों लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल भी जुड़े रहे।
बैठक में जिले में नियुक्त सभी विधानसभा क्षेत्र के खर्च पर्यवेक्षक आईआरएस चान बाशा मिरान, जुलाना व जींद विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस अनंत लाल ज्ञानी, सफीदों विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक नारायण भरथ गुप्ता, उचाना कलां व नरवाना विधानसभा क्षेत्र के आईएएस कृष्णादित्य और सभी विधानसभा क्षेत्र के पुलिस पर्यवेक्षक आईपीएस विश्वजीत कामपति मौजूद रहे।
उन्होंने चुनाव की तैयारियों के संबंध में सभी पर्यवेक्षकों कों दिशा-निर्देश दिए और कानून व्यवस्था व चुनाव संबंधी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा चुनाव के चलते कानून एवं व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी नाकों पर जरूरत के हिसाब से पुलिस बल तैनात किए जाएं और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण करते रहें। उन्होंने कहा कि महिला, बीमार व्यक्ति, वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उनके लिए बैठने की भी समुचित व्यवस्था करें। मतदान के दिन लंबी लाइन देखकर कोई भी मतदाता बिना मतदान किए घर वापस नहीं जाना चाहिए। उनके लिए बैठने की व्यवस्था के साथ चिकित्सक की व्यवस्था भी होनी चाहिए। हर बूथ पर सीसीटीवी लगे होने चाहिए।